{"_id":"5ef65ce98ebc3e42be64e704","slug":"social-distencing-not-maintaining-in-functions-city-news-mrt488367678","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगलिक आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग तार तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगलिक आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग तार तार
विज्ञापन
मेरठ। मांगलिक आयोजनों में अब सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो रही है। कोरोना के बढ़ते मामले और विवाह मंडपों में आयोजनों के लिए परमिशन की खातिर चक्कर काटने के बजाय लोग घरों और कॉलोनियों के पार्कों का सहारा ले रहे हैं। आयोजन में अतिथियों की बाध्यता और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकतर महिलाएं बिना मास्क कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। शहर तीन से चार होटलों को छोड़कर कहीं भी जिला प्रशासन से परमिशन नहीं ली जा रही है। इन हालात में कोरोना संक्रमण को रोक पाना जिला प्रशासन के लिए नामुमकिन हो रहा है।
देवशयनी एकादशी एक जुलाई को है। इसके बाद विवाह आदि मांगलिक आयोजनों पर चार माह के लिए पाबंदी लग जाएगी। विवाह के लिए अब सिर्फ चार मुहूर्त शेष हैं। ऐसे में लोग ज्यादातर विवाह आदि संपूर्ण कर लेना चाहते हैं। इससे पूर्व इन चार दिन में सगाई आदि रस्में पूरी कर रहे हैं। शहर में शुक्रवार को 40 के आसपास विवाह आदि मांगलिक आयोजन हुए। इसमें गढ़ रोड स्थित होटल में सगाई तो पल्लवपुरम एवं रोहटा रोड बाईपास स्थित मंडप में विवाह संस्कार संपूर्ण हुआ। शहर में कई स्थानों पर कुआं पूजन और घुड़चड़ी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। सुभाष नगर क्षेत्र में घुड़चढ़ी के दौरान मंदिर के बाहर काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे एकत्रित रहे। ये ज्यादातर बिना मास्क लगाए थे। इन्हाेंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया।
अब चार दिन सर्वाधिक आयोजन
भदरिया नवमी 29 जून की है। इस दिन रिकार्ड विवाह संस्कार होते हैं। हालांकि इस बार अन्य दिनों के मुकाबले विवाह आदि मांगलिक आयोजनों की संख्या बहुत अधिक रहेगी। कैटरिंग, फोटो स्टूडियो और पुरोहितों के अनुसार शहर में लगभग 75 विवाह समारोह होने का अनुमान है।