फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SO Rohta Neeraj Baghel is on the line, Poonam Jadon gets the command

एसओ रोहटा नीरज बघेल लाइन हाजिर, पूनम जादौन को मिली कमान

Sun, 10 Aug 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
SO Rohta Neeraj Baghel is on the line, Poonam Jadon gets the command
रोहटा। अपराध नियंत्रण में विफलता और लगातार मिल रही शिकायतों के चलते रोहटा थाना प्रभारी नीरज बघेल को शनिवार देर रात एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह अब महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन को रोहटा थाने का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में जटपुरा गांव में हुए बलवे और रामवीर की मौत के मामले में थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष था। एकतरफा कार्रवाई के आरोपों के बीच थाने के बाहर घंटों जाम भी लगा था। ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी की शिकायत की। इसके अलावा, क्षेत्र में अवैध खनन, लगातार हो रही चोरी की घटनाएं और शुक्रवार रात को रोहटा में हुआ सांप्रदायिक तनाव जैसे मामलों में भी नीरज बघेल की भूमिका सवालों के घेरे में रही। दो माह पूर्व डूंगर गांव से लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मीडिया से दूरी बनाए रखने तथा लगातार बिगड़ते अपराध नियंत्रण को देखते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। नई थाना प्रभारी पूनम जादौन को इलाके में कानून व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed