{"_id":"69d8fd51c80cd48e9d02b251","slug":"snooker-championship-asat-gusain-of-uttarakhand-defeated-pratik-of-up-meerut-news-c-72-1-mct1009-151588-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नूकर चैंपियनशिप : उत्तराखंड के असत गुसाईं ने यूपी के प्रतीक को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नूकर चैंपियनशिप : उत्तराखंड के असत गुसाईं ने यूपी के प्रतीक को हराया
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब में चल रही स्नूकर प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी.........
- अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में तीसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में चल रहे ऑल इंडिया स्नूकर चैंपियनशिप में शुक्रवार देर शाम तक पांच मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में उत्तराखंड के असत गुसाईं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। असत गुसाईं ने यूपी के प्रतीक को पहले फ्रेम में 53-37 से मात दी। इसके बाद दूसरे फ्रेम में 65-51, तीसरे फ्रेम में 67-41 से मात दी और रोमांचक जीत प्राप्त की।
इसके बाद हुए मुकाबले में हरियाणा के जितेंदु सोनी ने तीनों फ्रेम में जैब नदीक को हराकर जीत प्राप्त की। उन्होंने 57-24, 63-32, 56-42 के स्कोर से मैच जीता। तीसरे मैच में पंजाब के विवेक ने हरियाणा के राहुल चौधरी को 55-43, 62-39, 43-39, 69-68 से चारों फ्रेम में हराकर शानदार जीत प्राप्त की। चौथे मैच में यूपी के पीयूष खट्टर ने दिल्ली के नितीश को हराया। दोनों के बीच काफी कांटेदार मुकाबला रहा।
पहले फ्रेम में 66-48, दूसरे में 18-60 से पीयूष ने मैच जीता। तीसरे फ्रेम में 18-60 में नितीश ने वापसी की, लेकिन चौथे फ्रेम में 62-31 से उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा। पीयूष ने मैच में शानदार जीत प्राप्त की। पांचवें मैच में यूपी के खेताब ने स्पर्श को 27-66, 64-17, 83-76, 44-28 से मुकाबला जीता। इस मौके पर आयोजन सचिव आनंद अरोरा, बिलियर्ड्स सचिव संजय शर्मा, अंशुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेश जैन, अशोक सचदेवा, पीके गोयल आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
देर रात खेले गए मुकाबलों के नतीजे
बृहस्पतिवार देर रात खेले गए मुकाबलों में मुनीर हुसैन ने मैयाज खान को 47-51, 58-45, 51-38, 55-48 के स्कोर से हराया। दिल्ली के बंटी ने कृष राज को 76-39, 63-39, 56-17 से हराया। आदर्श वर्मा ने सुहैल अंसारी को 62-18, 63-14, 32-46, 70-65 के स्कोर से हराया। यूपी के अरशद अली ने उत्तराखंड के अनिल को 64-19, 65-60, 61-29 से हराया। मयंक तिवारी को शौकीन मोहम्मद से 75-56, 58-41, 51-21, 67-41 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।