{"_id":"641b6c5355620890980f71ab","slug":"snatched-daughter-out-of-the-house-gave-triple-talaq-na-news-c-14-1-164219-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेटी छीनकर घर से निकाला, तीन तलाक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेटी छीनकर घर से निकाला, तीन तलाक दिया
Thu, 23 Mar 2023 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट निवासी महिला ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर बेटी छीनने और तीन तलाक देने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, जाकिर कॉलोनी निवासी हुस्नजहां ने बताया कि उसकी शादी 2021 में शादाब के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बुलेट और दो लाख की मांग कर रहे थे। नंदोई और जेठ भी उस पर गलत नजर रखते थे। चार महीने पहले उसने बेटी को जन्म दिया। ससुराल वालों ने 22 दिन की बेटी को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। 15 मार्च को पति अपने जीजा और भाई के साथ मायके पहुंचा और तीन तलाक देकर फरार हो गया। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन