{"_id":"57a7a1614f1c1ba8672bade2","slug":"snakes-on-the-student-dnsa-panchami","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपंचमी पर सांप ने छात्र को डंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागपंचमी पर सांप ने छात्र को डंसा
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 08 Aug 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया सांप जिसने छात्र को डंसा था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपंचमी के दिन रविवार को रिठानी में कमरे में सो रहे छात्र को सांप ने डंस लिया। छात्र के भाई ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मूल रूप से ओरैय्या निवासी राजीव (20) पुत्र बैजनाथ सुभारती में बीए की पढ़ाई कर रहा था। छात्र परतापुर क्षेत्र के रिठानी में कमरा लेकर अपने भाई के पास रहता था।
छात्र के भाई की घोपला रोड पर फोटो स्टेट की दुकान है। रविवार तड़के राजीव कमरे में पलंग पर सोया हुआ था। इस बीच कमरे में घुसे सांप ने उसे डस लिया। छात्र के शोर मचाने पर उसका भाई भी जाग गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पड़ोस के एक युवक ने सांप को पकड़ लिया और बोतल में बंद कर दिया। छात्र को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में छात्र को मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जबाव दे दिया।
विज्ञापन
सपेरे के पास ले गए
राजीव का भाई और अन्य लोग उसे परीक्षितगढ़ में एक सपेरे के पास ले गए। जहां सपेरे ने बताया गया है कि छात्र के शरीर में जहर फैल चुका है। इससे युवक की मौत हो चुकी है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।
नागपंचमी पर जंगल में छोड़ा सांप
रविवार को नागपंचमी का दिन होने के चलते आसपास के लोगों ने सांप को मारने से इनकार कर दिया। सांप को बोतल में बंद करके जंगल में छोड़ दिया।