{"_id":"6a15ad90d7e41d561d0c670a","slug":"smuggler-carrying-heroin-worth-rs-13-crore-on-bike-arrested-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1199908-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक पर 1.3 करोड़ की हेरोइन लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक पर 1.3 करोड़ की हेरोइन लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
नोट: शामली के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- -
- बरेली से हेरोइन लाकर शामली में दो लोगों को देने के लिए जा रहा था
- मिलता था दस हजार रुपये कमीशन, पूछताछ में सामने आए कई नाम
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर/मेरठ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सरूरपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर नशा तस्कर शामली के पांवटी कलां गांव के शौकीन अली को गिरफ्तार किया है। टीम ने मंगलवार को मेरठ-शामली हाईवे पर भूनी टोल के पास से आरोपी को 1.3 करोड़ रुपये कीमत की 640 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि एएनटीएफ टीम को शामली समेत अन्य जिलों में हेरोइन तस्करी की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को तस्कर शौकीन अली के क्षेत्र से गुजरने की सूचना पर टीम भूनी टोल के पास घेराबंदी की। टीम ने मेरठ-शामली हाईवे पर भूनी टोल से करीब 200 मीटर शामली की ओर सरूरपुर थानाक्षेत्र से तस्कर शौकीन अली को गिरफ्तार किया। इसके पास से बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.3 करोड़ रुपये बताई गई है। तस्कर से इसके अलावा एक बाइक, मोबाइल फोन और एक हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ सरूरपुर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
माफिया के इशारे पर काम करते हैं कई तस्कर
सीओ के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने टीम को बताया कि हेरोइन बरेली के एक व्यक्ति से लेकर आया था। उसे हेरोइन शामली के दो लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। इसके लिए उसे दस हजार रुपये मिलने थे। आरोपी ने बताया कि उसकी तरह कई अन्य तस्कर भी इस तरह कमीशन लेकर हेरोइन आपूर्ति करते हैं। उसने बरेली निवासी व्यक्ति की जानकारी टीम को दी है। नशा तस्करी के इस नेटवर्क का पटाक्षेप करने के लिए टीम बरेली के आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --