फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smuggler arrested with cannabis, cash, and 53 quarter-bottles of liquor.

Meerut News: गांजा, नकदी और 53 पव्वों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with cannabis, cash, and 53 quarter-bottles of liquor.
दौराला। दौराला थाना पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा, 48 हजार 680 रुपये की नकदी और 53 पव्वे अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मटौर गांव स्थित एनएच-58 के पास घेराबंदी कर आरोपी मटौर गांव निवासी राजेश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा, नकदी और अवैध शराब बरामद की गई। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक अन्य मामले में आरोपी अजीम निवासी जवाहर नगर थाना टीपीनगर को भी नामजद किया है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed