{"_id":"6a49264638911470850a3884","slug":"smuggler-arrested-for-selling-packets-of-cannabis-to-employees-meerut-news-c-72-1-mct1002-155685-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कर्मचारियों को गांजे की पुड़िया बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 1200 ग्राम गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कर्मचारियों को गांजे की पुड़िया बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 1200 ग्राम गांजा बरामद
विज्ञापन
-फोटो
मेरठ। परतापुर थाना पुलिस ने शनिवार को फैक्टरी कर्मचारियों को गांजे की पुड़िया बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1200 ग्राम गांजा और पुड़िया बनाने का सामान और बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद हुई है।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार को परतापुर पुलिस ने दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सीएनजी पंप के पास से चेकिंग के दौरान कन्हैया लाल उर्फ कन्हैया निवासी गुर्जर चौक रिठानी को पकड़ा। वह मूल रूप से भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक्कौलापती का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.229 किलोग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्टेपलर मशीन, 56 खाली प्लास्टिक पाउच, बिक्री के लिए तैयार छह गांजे की पुड़िया तथा गांजा बेचकर प्राप्त किए 460 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फैक्टरीयों में काम करने वाले श्रमिकों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर गांजा बेचता था।
-- -- --