फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smriti Irani Launches 131 fit National Flag Tricolor

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शान से लहराया 131 फुट ऊंचा तिरंगा, जगा देशभक्ति का जज्बा

Tue, 02 Oct 2018 02:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Oct 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani Launches 131 fit National Flag Tricolor
मुजफ्फरनगर पहुंचीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और अस्मिता के प्रतीक 131 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का लोकार्पण किया। देशभक्ति के रंग में डूबे युवाओं ने भारत माता के जयघोष से जोश भर दिया। केंद्रीय कपड़ा स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की युवा शक्ति मां भारती की रक्षा करने में सक्षम है। कोई नापाक ताकत मां भारती के टुकड़े नहीं कर सकती। 

विज्ञापन


महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में गांधी जयंती पर अटल तिरंगा उत्सव में देश प्रेम का संदेश दिया गया। संयोजक पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के नेतृत्व में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने ध्वज फहराया। स्मृति ईरानी ने कहा कि यह उत्सव राजनीति में राष्ट्रनीति का उदाहरण प्रस्तुत करता है। देश को निजी स्वार्थ में जो बांटना चाहते है, उनको कड़ा जवाब है। युवा शक्ति भारत की एकता, अखंडता को कायम रखेगी। तिरंगे के दर्शन से हर नागरिक में देशभक्ति का जज्बा जगेगा। बहनों के क्रांति कीर्तन और युवाओं के जयघोष से संस्कार के दर्शन हो रहे हैं। देशभक्ति से बड़ी कोई भावना नहीं है। शहीदों और क्रांतिकारियों को सदैव याद रखें। ईरानी ने कहा कि गांधी दर्शन को जीवन में उतारें। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान को समाज सार्थक करें। बेटियों को प्रोत्साहन दें। परमधाम के संस्थापक सद्गुरु चंद्रमोहन महाराज के सानिध्य में हुए समारोह में उनके अनुयायियों और भक्तों ने देशभक्ति के नारे लगाए। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विक्रम सैनी, विजय कश्यप, उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, श्रीमोहन तायल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, रुपेंद्र सैनी, देवव्रत त्यागी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, डॉ नरेश मलिक, आयुष चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, जिला सहकारी बैक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुखदर्शन बेदी, शरद शर्मा, हरीश अहलावत, विकास बालियान, अमित पटपटिया, नीलम चौधरी, सुनील शर्मा, रोहताश पाल, संजय गर्ग, मनोज वर्मा आदि ने भाग लिया। एमडीए द्वारा बनाए गए तिरंगा स्थल पर डीएम राजीव शर्मा, एडीएम सियाराम मौर्य, एमडीए के चीफ इंजीनियर एसपी सिंह, राजवीर सिंह मावी आदि रहे।

विज्ञापन

शहीद भगत सिंह हो जिले का नाम: चंद्रमोहन 
परमधाम संस्थापक क्रांतिकारी गुरु चंद्रमोहन महाराज ने कहा कि जिले का नामकरण शहीद भगत सिंह के नाम पर किया जाए। शराब का नाश हो और जातिविहीन समाज बने, यही उनका ध्येय है। भारत की स्वतंत्रता के लिए सात लाख शहीदों ने बलिदान किया। विश्व के इतिहास में सबसे महंगी आजादी भारत को मिली। जाति के नाम पर सेना की रेजीमेंट भी खत्म होनी चाहिए। भारत एक है, सभी नागरिक धरती मां के लाल हैं। उन्होंने मेरठ में 380 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाए जाने की घोषणा की। 

शहीद स्मारक बनाएंगे: डॉ बालियान 
सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि शहर में लगा तिरंगा स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। यहां पर शहीदों की स्मृति में स्मारण का निर्माण भी कराया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed