फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smoke rising from the garbage heap is suffocating

Meerut News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला लापता डेयरी संचालक का शव

Fri, 24 Oct 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Smoke rising from the garbage heap is suffocating
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह आम के बाग में पेड़ से डेयटी संचालक फैजान का शव लटका मिला है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

खिर्वा-जलालपुर गांव निवासी फिरोज ने बताया कि उसका बड़ा भाई 32 वर्षीय फैजान उसके साथ डेयरी चलाता था। बुधवार दोपहर वह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने जाफराबाद दुर्वेशपुर के जंगल स्थित आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटका शव देखा। इसकी सूचना गांव में दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को बुलाया, जिन्होंने शव की पहचान फैजान के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

फैजान के भाई फिरोज ने बताया कि फैजान की करीब दस वर्ष पूर्व लोनी निवासी युवती से शादी हुई थी। करीब दो वर्ष पूर्व विवाद के चलते दोनों का तलाक हो गया था। फैजान के दोनों बच्चे उवैस और सुमैय्या उसी के पास रहते थे। फैजान अपने भाई फिरोज के साथ घर के पास ही पशुओं की डेयरी चलाता था। पत्नी से अलगाव के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान और अवसादग्रस्त रहने लगा था। फिरोज ने अपने भाई की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed