{"_id":"5e5182a38ebc3ef3da54ddfa","slug":"smiling-smile-on-the-face-seeing-easy-paper-of-english-meerut-news-mrt470354384","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी का आसान पेपर देख चेहरों पर खिली मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी का आसान पेपर देख चेहरों पर खिली मुस्कान
विज्ञापन

मेरठ। हाईस्कूल में अंग्रेजी का पेपर आसान था, जिसे देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान आ गई। कोई सवाल आउट ऑफ सिलेबस नहीं था। लेकिन अनुवाद के लिए कई शब्द किलिष्ट हिंदी के थे, जिनको समझने में थोड़ी परेशानी हुई। अंग्रेजी में 22632 बालक परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2445 अनुपस्थित रहे। वहीं, 17270 छात्राएं पंजीकृत थी, जिनमें से 805 अनुपस्थित रही। इंटरमीडिएट में प्रथम पाली में 32 परीक्षार्थी थे, सभी उपस्थित रहे। इसके अलावा इंटरमीडिएट में गृह विज्ञान और व्यापारिक संगठन का पेपर था। ये दोनों पेपर भी सामान्य रहे। इन दोनों में आठ हजार 329 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 422 अनुपस्थित रहे।
दूसरी तरफ, डीएम अनिल ढींगरा ने शनिवार को पांच परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। किसी भी विद्यालय में सुरक्षाकर्मी नहीं मिले। केंद्र व्यवस्थापकों ने उनसे सुरक्षा कर्मी लगाए जाने की मांग की। डीएम ने कंट्रोल रूम भी देखा। निरीक्षण के दौरान आरजी इंटर कॉलेज में उन्होंने कहा कि सीसीटीवी का एक माह की रिकॉर्डिंग और बैकअप जरूर रखा जाए। जरूरी हो तो एक अतिरिक्त डीवीआर स्थापित कराई जाए। खालसा इंटर कॉलेज थापरनगर में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कक्ष में स्ट्रांग रूम बनाया जाए। एसडी ब्वायज इंटर कॉलेज लालकुर्ती में केंद्र व्यवस्थापक ने डीएम को बताया कि कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों की कमी है। बेसिक शिक्षा विभाग के सात सहायक अध्यापकों की मांग की गई थी, जिसमें से एक सहायक अध्यापक ही आए हैं। इसके अलावा उन्होंने सेंट जोजफ इंटर कॉलेज कैंट और जय किसान इंटर कॉलेज दुल्हैडा का भी निरीक्षण किया।
बलिया में पेपर आउट होने की चर्चा
बलिया में अंग्रेजी का पेपर आउट होने की चर्चा यहां भी रही। सूचना थी कि हल पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उनके यहां नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।