{"_id":"6054f0288ebc3e591536e6f4","slug":"smile-return-many-faces-after-change-reservation-system-meerut-news-mrt5307306154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: नये आरक्षण में खिल उठे कई के चेहरे, पूरी तरह बदल गए ये वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: नये आरक्षण में खिल उठे कई के चेहरे, पूरी तरह बदल गए ये वार्ड
Sat, 20 Mar 2021 11:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की दोबारा प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष तो पूर्व की तरह ही अनारक्षित रहा, लेकिन जिला पंचायत के वार्ड पूरी तरह बदल गए हैं। जो दावेदार आरक्षण से पहले मायूस थे, अब उन्हें खुलकर हंसने का मौका मिलेगा। कुछ लोग इस बार भी मायूस रहेंगे। वहीं सबसे ज्यादा मायूसी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह को मिली है, उनका वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत वार्ड आरक्षण की सूची जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद शनिवार को जारी होगी। जो सूची तैयार की गई है, उसके अनुसार काफी बदलाव इस बार आरक्षण में आया है। सरधना विधानसभा क्षेत्र के लोगों की नये आरक्षण में बल्ले-बल्ले हो गई है। पिछली बार जहां सरधना क्षेत्र के सभी वार्ड आरक्षित हो गए थे, इस बार अधिकांश वार्ड अनारक्षित हैं। ऐसे में इस ठाकुर बेल्ट में सामान्य जाति को चुनाव लड़ने का पूरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत राज विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड एक जिससे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह चुनाव जीते थे और फिर से वहीं से तैयारी कर रहे थे, यह वार्ड इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान जिस वार्ड से चुनाव जीती थीं, वह पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित है, तो उनके लिए फिर से मौका मिल गया है। इसके अलावा वार्ड 03, 05,06, 18, 32 और 33 पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें वार्ड 06 से जहां जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह के खुद या उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है, तो वार्ड 32 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान का रास्ता फिर से खुल गया है। इस बार उनके सामने चुनौती भी कम रहेगी, क्योंकि पिछली बार यह वार्ड अनारक्षित था।
यह भी पढ़ें: शामली: तीन फीट के अजीम मंसूरी की शादी होने की उम्मीद बंधी, गाजियाबाद से आया रिश्ता
दूसरी ओर वार्ड 10 से लेकर वार्ड 17 तक और वार्ड 22, 25, 28 और 31 भी अनारक्षित हो गए हैं। वार्ड वार्ड 04, 19 और 24 भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए हैं, जबकि वार्ड 07, 08 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। इस आरक्षण के बाद भाजपा में अंतर कलह होना साफ नजर आ रहा है। क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित है और यह मांग लगातार उठ रही है कि अनारक्षित सीट पर सामान्य जाति का ही उम्मीदवार खड़ा किया जाए, लेकिन जिस तरह का माहौल है, उससे साफ है कि पिछड़ी जाति से भी उम्मीदवार जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर दावा करेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/