कैराना निवासी तीन फीट कद के अजीम मंसूरी की शादी होने की उम्मीद पूरी होती दिखने लगी है। उसकी शादी के लिए गाजियाबाद के एक परिवार ने अपनी बेटी के साथ रिश्ते का प्रस्ताव भेजा है। 10 दिन पहले नौ मार्च को अजीम मंसूरी ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। उसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
शामली: तीन फीट के अजीम मंसूरी की शादी होने की उम्मीद बंधी, गाजियाबाद से आया रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीम ने अपनी उम्र 26 साल बताई है। अजीम की शादी की गुहार को सोशल मीडिया पर देखकर गाजियाबाद के एक परिवार ने अपनी बेटी का रिश्ता करने का प्रस्ताव अजीम के परिवार को भेजा है। जिस लड़की के साथ रिश्ते का प्रस्ताव है, उसकी उम्र 25 साल और कद करीब ढाई फीट बताया गया है। वह घर के भी छोटे-मोटे काम आसानी से कर लेती है।
अजीम के परिजन इस रिश्ते को लेकर विचार कर रहे हैं, हालांकि अभी इस पर निर्णय नहीं लिया गया है। अजीम के परिवार ने उस लड़की की फोटो मांगी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर दोनों परिवार सहमत हुए तो अजीम का शादी करने का सपना पूरा हो जाएगा।
गौरतलब है कि मंगलवार को कैराना से महिला थाने पहुंचे अजीम मंसूरी ने बताया था कि उनकी उम्र 26 साल है। वह शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है। उन्होंने महिला थाने पर पुलिस से कहा कि शामली के एक मोहल्ले में उनकी लंबाई के बराबर की लड़की है। उनसे रिश्ते की बात लगभग तय हो गई थी, लेकिन लड़की के घर वालों ने उनकी लंबाई कम बताते हुए रिश्ता करने से इंकार कर दिया। उन्होंने पुलिस से उस लड़की से शादी कराने में मदद करने की मांग भी की।
महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि कि वह पिछले साल भी थाने आया था, उस समय उसने अपने माता-पिता पर उसकी शादी न कराने का आरोप लगाया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/