फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smart class started in DAV Junior High School

Meerut News: डीएवी जूनियर हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास शरू

Thu, 09 Jul 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Smart class started in DAV Junior High School
66 साल बाद बदली डीएवी जूनियर हाईस्कूल की सूरत, जीर्णोद्धारित भवन व स्मार्ट क्लास का लोकार्पण। स
66 साल बाद बदली स्कूल की सूरत, जीर्णोद्धार के बाद भवन का हुआ लोकापर्ण
विज्ञापन

- मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर स्थित डीएवी जूनियर हाईस्कूल में आधुनिक स्मार्ट क्लास का लोकार्पण मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नूपुर गोयल (आईएएस) ने किया। उन्होंने कहा कि जूनियर हाईस्कूल स्तर की शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है। स्मार्ट क्लास केवल तकनीक नहीं, बल्कि बच्चों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। वंचित वर्ग के बच्चों को ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक न्याय की दिशा में सराहनीय पहल है।
दरअसल वर्ष 1960 में स्थापित इस विद्यालय में लंबे समय से भवन निर्माण या नवीनीकरण का कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ था। वर्ष 2025 में प्रबंध समिति के पुनर्गठन के बाद प्रधानाचार्या डॉ. तनु पुरी के प्रयासों और समाज के सहयोग से विद्यालय भवन का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए आधुनिक स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू की गई। जिससे उन्हें डिजिटल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने की, जबकि प्रबंधक विजय शरण ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह में विवेक कुमार गर्ग ने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। प्रबंधक विजय शरण ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में भी आधुनिक सुविधाओं के विस्तार का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed