{"_id":"58dea2944f1c1b866b63de98","slug":"smart-city-project-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार में मेरठ का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार में मेरठ का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी मेरठ का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उप्र के अन्य स्मार्ट सिटी शहरों के साथ मेरठ के प्रोजेक्ट का भी मूल्यांकन किया जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने मूल्यांकन समिति का गठन कर दिया है। मई के अंतिम सप्ताह में स्मार्ट शहरों की सूची जारी होनी है।
मेरठ के स्मार्ट सिटी बनाए जाने पर मुहर लगभग लग चुकी है। शुक्रवार को नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा, चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन ने संयुक्त रूप से मेरठ स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में जमा कर दिया। भारत सरकार ने मेरठ के प्रोजेक्ट को स्वीकृत भी कर लिया।
बस नाम घोषित होना बाकी
- भारत सरकार ने मेरठ के प्रोजेक्ट को स्वीकृत कर दिया है। अब केवल मूल्यांकन समिति द्वारा नाम घोषित किए जाने की देर है। - देवेंद्र कुशवाहा, नगरायुक्त
अब हमारा शहर बनेगा स्मार्ट
- अब हमारा मेरठ स्मार्ट शहरों की सूची में आएगा। मई में स्मार्ट शहरों की सूची जारी होनी है। उससे पहले हम केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से मुलाकात करके पैरवी करेंगे। - हरिकांत अहलुवालिया, महापौर
विज्ञापन
वेंकैया नायडू से मिलेंगे
- हम अब से पहले यूपी सरकार में भी बात कर चुके हैं। मेरठ की पैरवी के लिए शीघ्र ही दिल्ली जाएंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिलेेंगे। - डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व शहर विधायक