{"_id":"7ba7075f6d92e8e8d08c960d75ef03fc","slug":"smart-city-meerut-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंकैया नायडू के सामने मजबूती से रखा पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंकैया नायडू के सामने मजबूती से रखा पक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 04 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी को लेकर दिल्ली में आयोजित वर्कशॉप में मेरठ केमहापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगरायुक्त उमेश प्रताप ने मेरठ का पक्ष मजबूती से रखा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के सामने रायबरेली और मेरठ की तुलना की और कहा कि मेरठ केसामने रायबरेली कहीं नहीं टिकता है। ऐसे में मेरठ को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किया जाए। कहा जा रहा है कि वहां से सकारात्मक आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में हुई वर्कशॉप
केंद्र सरकार ने यूपी के 14 शहरों के महापौर, पालिका अध्यक्ष, नगरायुक्त, अधिशासी अधिकारियों को बृहस्पतिवार को कार्यशाला में आने का निमंत्रण दिया था। स्मार्ट सिटी की रूपरेखा को लेकर आयोजित इस वर्कशॉप में मेरठ के महापौर तथा नगरायुक्त को भी आमंत्रित किया गया था। वह भी इस सूरत में जबकि मेरठ को अभी स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल नहीं किया गया है। 27 अगस्त को देश भर के स्मार्ट सिटी की सूची जारी हुई थी, जिनमें मेरठ और रायबरेली को विवादित बताते हुए किसी एक के नाम की घोषणा नहीं की थी। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार ने दोनों शहरों में से किसी एक पर निर्णय लेने का अधिकार यूपी सरकार को दे दिया।
विज्ञापन
सपा सरकार के पाले में गेंद
मेरठ का नाम स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न होने से भाजपाइयों की क्षमता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उधर सपाइयों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। चूंकि गेंद अब सपा सरकार के पाले में है तो सपाइयों की भी सांसे अटकी हैं।
विज्ञापन
पक्ष रखने का मौका मिला
इस कार्यशाला के कारण एक बार फिर मेरठ के महापौर तथा नगरायुक्त को मेरठ का पक्ष रखने का मौका मिला। उप्र सरकार के विशेष कार्याधिकारी उमा शंकर सिंह की तरफ से निमंत्रण पत्र भेजा गया था। एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला में मेरठ को भी बुलाया था। कहा गया था कि निकायों की आवश्यकता और स्मार्ट सिटी योजना में उनकी प्रतिपूर्ति आदि का अध्ययन करके ही कार्यशाला में प्रतिभाग करें।
वेंकैया बोले, सकारात्मक विचार होगा
कार्यशाला में शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने भी शिरकत की। महापौर हरिकांत अहलूवालिया तथा नगरायुक्त उमेश प्रताप ने बताया कि उनके सामने मेरठ का पक्ष मजबूती से रखा गया। बताया कि मेरठ नगर निगम है। एनसीआर में शामिल है। जनसंख्या में भी रायबरेली से ऊपर तथा जेएनएनयूआरएम में शुमार है। मेट्रो तथा रैपिड ट्रेन ट्रांजिट सिस्टम से जुड़ रहा है। राजस्व में ऊपर है। ऐसे में मेरठ का दावा रायबरेली से ऊपर है। वेंकैया ने आश्वासन दिया कि इस पर सकारात्मक विचार होगा।
वर्कशॉप में दिया प्रजेंटेशन
वर्कशॉप में बताया गया कि स्मार्ट सिटी में मुख्य रूप से कूड़ा निस्तारण, सीवरेज पर काम होगा। नए फुटपाथ, सड़कें, पार्क सौंदर्यीकरण जैसे प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जाएगा। मेरठ की तरफ से इस बाबत प्रजेंटेशन दिया गया। बताया गया कि मेरठ इस पर काम कर रहा है।