{"_id":"58a1f7914f1c1b4f54d84f9c","slug":"smart-city-ke-pre-praposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के प्री प्रपोजल पर आज लखनऊ में मंथन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के प्री प्रपोजल पर आज लखनऊ में मंथन
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 15 Feb 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट शहरों की अंतिम सूची में शामिल होने के लिए मेरठ दौड़ में शामिल हो गया है। रीजनल सेंटर फॉर अरबन एंड एन्वायरमेंट स्टडीज ने नगर निगम प्रशासन को पूर्व में तैयार किए गए प्रपोजल के साथ बुलाया है। मेरठ के प्रपोजल पर मंगलवार को लखनऊ में मंथन होगा। प्रपोजल को लेकर निगम अधिकारी और कंसलटेंट सोमवार शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होना मेरठ की जनता का सपना है। क्रांतिकारी धरा की जनता ने पिछले साल स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग के दौरान यह साबित भी कर दिया था कि वह स्मार्ट शहरों की सूची में रहना चाहते हैं। अब अंतिम चरण में मेरठ का नाम स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल हो जाए इसके लिए नगर निगम प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। 28 जनवरी को लखनऊ में रीजनल सेंटर फॉर अरबन एंड एनवायरमेंट स्टडीज के अधिकारियों के सामने निगम मेरठ के अधिकारी मोइनुद्दीन, कंसलटेंट बीके पटेल ने पुराना प्रपोजल रखा था। उन्होंने 15 दिन के भीतर तैयार किए गए प्रपोजल के साथ लखनऊ पहुंचने के निर्देश दिए थे। प्रपोजल तैयार कर नगर निगम के अधिकारी और कंसलटेंट सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
प्रपोजल में ये बिंदु किए शामिल
- महानगर में अब गंगाजल की आपूर्ति विधिवत हो रही है।
- कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए अनुबंध हो चुका है।
- एलईडी लाइट के लिए भी कंपनी से अनुबंध हो चुका है।
- सीवर लाइन भी चालू हो चुकी है।
- नगर निगम का समस्त लेखा जोखा ऑनलाइन है।
- टैक्स वसूली में भी काफी इजाफा हुआ है।