{"_id":"62e22e86a9142402f5595b9b","slug":"sixteen-year-old-boy-died-due-to-loud-voice-of-kanwar-dj-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: डाक कांवड़ का डीजे देखने गए किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डाक कांवड़ का डीजे देखने गए किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 28 Jul 2022 12:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को डाक कांवड़ देखने गए एक किशोर की डीजे की तेज धमक से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया जिस कारण मौत की पुष्टि नहीं हो सकी। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने नम आंखों से पुष्कर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के जागृति विहार में डाक कांवड़ देखने गया पुष्कर अग्रवाल (16) की मंगलवार रात मौत हो गई। पुष्कर के दोस्तों ने बताया कि डीजे की तेज धमक से पुष्कर बेहोश हो गया। उन्होंने उसे होश में लाने की तमाम कोशिश की पर वह होश में नहीं आया। वे उसे घर ले आए जहां परिजन अस्पताल में ले गए। डॉक्टरोें ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ीगेट में सट्टा माफिया के मकान पर दबिश, छह पकड़े, दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध, बैठी जांच
विज्ञापन
शास्त्रीनगर आई ब्लाक में व्यापारी अमित अग्रवाल का परिवार रहता है। उनका बेटा पुष्कर 12वीं का छात्रा था। मंगलवार रात 11 बजे पुष्कर अपने दोस्तों के साथ जागृति विहार में डाक कांवड़ देखने गया था। बताया कि डाक कांवड़ में तेज धमक के साथ डीजे बज रहा था जिसकी वजह से पुष्कर बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता अमित अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में ले गए तो डॉक्टरोें ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया। इस वजह से मौत के कारण की कोई मेडिकल पुष्टि नहीं हो सकी। परिजन शव को रात में घर ले गए। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने पुष्कर का अंतिम संस्कार कर दिया।