फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six-year-old girl raped, the victim cried crying, Mother

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, पीड़िता ने रोते हुए बताई मां को आपबीती

Mon, 02 Oct 2017 12:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 02 Oct 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl raped, the victim cried crying, Mother
बच्ची के साथ रेप

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक युवक ने छह साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो वह फरार मिला। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव निवासी एक युवक मजदूरी करता है। रविवार दोपहर उसकी छह साल की पुत्री घर पर अकेली थी। इस दौरान घर के पास ही रहने वाला राहुल (23) पुत्र सुभाष बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोती हुई अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बतायी। उधर, सीओ दौराला विजय प्रकाश और इंस्पेक्टर सचिन मालिक ने जानकारी ली। इंस्पेक्टर के अनुसार बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : बच्ची से दुष्कर्म, महिलाओं ने थाने में घुसकर पीटा तो भाग खड़े हुए पुलिसवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


गलती मानने को नहीं तैयार
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष का गांव में राजनैतिक असर है, इसलिए उन पर पैसों के बल पर रौब गालिब करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी युवक के परिजन गलती मानने के बजाय उल्टा बच्ची की गलती बता रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि किसी भी कीमत पर आरोपी राहुल को जेल नहीं जाने देंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed