फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six year old child killed, suspected of sacrifice

छह साल के बच्चे का शव देख... कांप उठी रूह, बलि की आशंका

Tue, 03 Oct 2017 12:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Tue, 03 Oct 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Six year old child killed, suspected of sacrifice
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बिजनौर में नजीबाबाद के इस्सेपुर गांव में एक छह साल के बच्चे विनीत की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह रविवार दोपहर से लापता था। सोमवार दोपहर उसका शव गन्ने के एक खेत में मिला। उसका एक कान भी कटा हुआ था। इस वजह से पुलिस और ग्रामीण उसकी हत्या के पीछे बलि की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

विनीत इस्सेपुर निवासी संजय कश्यप का पुत्र था। संजय मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता है। रविवार दोपहर वह घर के बाहर अपनी बहन के साथ सो रहा था, तभी कोई उसे उठाकर ले गया। परिवार वाले रात भर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास किसान प्रवीण के गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला। उसका बायां कान कटा हुआ था और नाक से खून बह रहा था। इस हालत में बच्चे का शव देख पुलिस अधिकारियों की रूह कांप उठी।
विज्ञापन


पढ़ें : साहब! फुफेरा भाई मेरी बहन को परेशान कर रहा था, इसलिए काट डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने बताया कि सब्जी बेचने वाले पुखराज निवासी गांव सराय सैदघोड़ा उर्फ गुढ़ासराय को विनीत को ले जाते हुए देखा गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुखराज को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। विनीत के पिता ने अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि बलि के लिए उसकी हत्या की गई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed