फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   six people sank in yamuna river in Baghpat, four saved two are still missing

यमुना में नहाने गए छह लोग डूबे, चार ने तैरकर बचाई जान, एक लापता और एक का शव बरामद

Mon, 11 May 2020 05:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
six people sank in yamuna river in Baghpat, four saved two are still missing
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद में बदरखा गांव के खादर में यमुना में नहाने गए छह राज मिस्त्री गहरे पानी में डूब गए। इनमें से चार ने किसी तरह तैरकर जान बचा ली। एक का शव बरामद हुआ, जबकि एक युवक की तलाश की जा रही है। एसडीएम और सीओ बड़ौत ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य देखा। 

विज्ञापन


बदरखा गांव के प्रधान राज कुमार ने गांव में शौचालय निर्माण के लिए दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव से राज मिस्त्री रोहित उर्फ तूफान (18) पुत्र गजे सिंह, बंटी उर्फ बॉबी (18) पुत्र धर्मेंद्र कश्यप, पुष्पेंद्र (18) पुत्र नरेश कश्यप, सनोज (20) पुत्र बाबूराम कश्यप, रोहित (18) पुत्र धीर सिंह कश्यप, सुख सोहन (18) पुत्र श्रीनिवास कश्यप को बुलाया। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे सभी राज मिस्त्री यमुना में नहाने चले गए। नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। एक दूसरे को सहारा देकर किसी तरह चार राजमिस्त्री बाहर निकल आए, लेकिन रोहित उर्फ तूफान (18) पुत्र गजे सिंह और बंटी उर्फ बॉबी (18) पुत्र धर्मेंद्र कश्यप का सुराग नहीं लगा। जान बचाकर निकले युवकों ने बदरखा में प्रकरण की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही ग्राम प्रधान राज कुमार ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार, इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव के आसपास के गोताखोरों ने तलाश की। कई घंटे की तलाश के बाद बंटी का शव यमुना से बरामद हो गया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बामनौली में गम का माहौल
बामनौली गांव के युवकों के यमुना में डूब जाने के कारण गांव में गम का माहौल बन गया। परिजन बदरखा गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed