फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six people of a family killed in house collapse in Saharanpur

यूपी: मुजफ्फरनगर में भूकंप के झटके, बारिश से सहारनपुर में गिरा मकान, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Mon, 30 Jul 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Jul 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Six people of a family killed in house collapse in Saharanpur
मोहल्ला सराय में भारी बारिश के गिरा मकान

मुजफ्फरनगर में आज सुबह करीब 8:35 बजे लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर फिलहाल नहीं हैं।

विज्ञापन


वहीं सहारनपुर में शनिवार सुबह थाना गंगोह के मोहल्ला सराय में भारी बारिश के चलते फैजान का मकान ढह गया, हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे कस्बे में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


गंगोह के मोहल्ला इलाहीबख्श की नई बस्ती निवासी 40 वर्षीय फैजान मूलरूप से नकुड़ का निवासी था। फैजान दो साल से यहां मकान बनाकर रह रहा था। शुकवार रात फैजान अपनी 35 वर्षीय पत्नी इसराना, 13 वर्षीय पुत्र फैसल, 11 वर्षीय पुत्री साइना, नौ वर्षीय पुत्री रानी और डेढ़ माह की बेटी जैनब के साथ घर में सोया था। रात में किसी समय मकान की छत उनके ऊपर गिर पड़ी। बारिश तेज होने के कारण पड़ोसियों तक को हादसे की भनक नहीं लग पाई। मलबे में दबकर पूरे परिवार ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पड़ोसियों को हादसे का पता चला तो उन्होंने पुलिस और फैजान के रिश्तेदारों को सूचना दी।

पूरे परिवार के दबकर मरने की खबर लगते ही बारिश में ही लोग उधर दौड़ पड़े। शवों को मलबे से निकालकर पास स्थित मदरसे में ले जाया गया। परिजनों के वहां पहुंचते ही कोहराम मच गया। एसडीएम युगराज सिंह, सीओ राजेंद्र सिंह और कोतवाल जितेंद्र कुमार ने मौके पर आकर परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। अधिकारी काफी देर तक उन्हें पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माने। बाद में पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। जिलाधिकारी आलोक पांडेय, एसएसपी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, एडीएम प्रशासन एसके दुबे, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र आदि ने भी घटनास्थल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने भी परिवार के बीच हादसे पर गहरा दुख जताया।
 
सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर मनिहारान, एसडीएम युगराज सिंह, सीओ राजेंद्र सिंह सहित तमाम अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे कस्बे में चीख पुकार मच गई है।

लखनौती के गांव सलारपुरा में मकान की छत गिरने से गृह स्वामी की मौत हो गई। ओम सिंह (50) शुक्रवार रात कमरे में अकेला था। उसकी पत्नी और बेटा दूसरे कमरे में थे। रात दस बजे के करीब अचानक कमरे की छत भरभराकर नीचे गिर गई। पूरा मलबा सोते समय ओम सिंह के ऊपर आ गिरा। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। ओम सिंह को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

नागल थाना क्षेत्र के गांव आमकी दीपचन्दपुर निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर पुत्र मूला चंडीगढ़ से दवा लेकर आया था। नागल से वह अपनी बाइक पर गांव जा रहा था। उसके साथ दगडौली निवासी मिंटू पुत्र बीरबल भी उसकी बाइक पर बैठ गया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे गांव मीरपुर से आगे जब वह सुरेश के बाग के निकट पहुंचे तो बारिश के चलते एक शीशम का पेड़ सड़क पर झुका हुआ था। इसमें रामेश्वर का सिर टकरा गया। हेलमेट न होने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मिन्टू का सिर भी सड़क में लगने से वह लहूलुहान हो गया। राहगीरों ने उनके परिजनों को खबर दी। परिजन रामेश्वर का शव गांव ले गये व घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed