{"_id":"6995dff2acb11bf588010337","slug":"six-people-injured-in-a-head-on-collision-between-a-tempo-and-a-bike-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104480-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टेंपो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टेंपो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोग घायल
विज्ञापन
हस्तिनापुर में टेंपो हादसे में घायल लोग स्रोत संवाद
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के आगे मुख्य मार्ग पर हुई आमने-सामने की भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नगर में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के आगे मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम टेंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया।
शाम करीब 5:30 बजे इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त होने के बाद एक टेंपो चालक छात्राओं व अन्य सवारियों को लेकर बस्तौरा गांव के लिए रवाना हुआ। बताया गया कि टेंपो कॉलेज से करीब 100 मीटर आगे बढ़ा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में छात्रा पारुल, मेनका व प्राची के अलावा चतर सिंह, बाइक सवार रोहित और बी-ब्लॉक निवासी साधन घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो और चालक को कब्जे में ले लिया है।
थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण प्रतीत हो रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।