फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six new corona patients found in Meerut and 448 people vaccinated

मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, फिर मिले छह नए मरीज, 448 लोगों का हुआ टीकाकरण

Thu, 11 Mar 2021 09:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Six new corona patients found in Meerut and 448 people vaccinated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 2605 सैंपलों की जांच में छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। पांच नए केस हैं और एक पुराने मरीज का संपर्क वाला है। इनमें घरेलू महिला और नौकरीपेशा शामिल हैं। ये जागृति विहार, शिवलोकपुरी, मवाना और शास्त्रीनगर के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि शहर में अब तक 21,419 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 15 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं अब तक कोरोना संक्रमण से 409 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 20843 की छुट्टी हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि मरीजों की संख्या कम हुई है, लेकिन अभी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


448 लोगों का हुआ टीकाकरण
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में बुजुर्ग जज्बा दिखा रहे हैं। गुरुवार को महाशिवरात्रि पर अवकाश के चलते सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर तो टीकाकरण नहीं हुआ, लेकिन नौ निजी अस्पतालों में टीके लगाए गए। अभियान में 448 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें अधिकांश 60 साल से ज्यादा उम्र के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला: एसआईटी की तफ्तीश तेज, दर्ज किए गए निलंबित अधिकारियों के बयान

मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है, जबकि अधिकांश निजी अस्पताल भी रोजाना ही टीकाकरण कर रहे हैं। बाकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed