फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six Injured in Collision Between Tractor and Car in Khekra, Family Members Referred to Delhi Trauma Centre

Baghpat: बड़ागांव मार्ग पर ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Tue, 10 Jun 2025 10:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 10 Jun 2025 10:56 AM IST
सार

खेकड़ा के बड़ागांव मार्ग पर मंगलवार सुबह एक खड़े ट्रैक्टर से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

विज्ञापन
Six Injured in Collision Between Tractor and Car in Khekra, Family Members Referred to Delhi Trauma Centre
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार व घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के कस्बे के बड़ागांव मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मेरठ के नौचंदी मेले से लौट रहे शिक्षक सलीम की कार एक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।

विज्ञापन

सलीम सांकरोद गांव के निवासी हैं। सोमवार शाम वे अपने परिवार पत्नी समा, बेटा अयान, बेटी इवान, साला नदीम और साली सानिया के साथ कार से मेरठ गए थे। मंगलवार सुबह जब सभी लौट रहे थे तो बड़ागांव मार्ग पर कार खड़े ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सवारों को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 10 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और कार को सड़क किनारे खड़ा करा दिया है।

पुलिस का कहना है कि हादसे को लेकर अब तक कोतवाली में कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed