फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   six hunters caught by poilce when they hunt neelgay

सरधना के जंगल में नीलगाय का शिकार करते छह शिकारी पकड़े

Tue, 09 Jun 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
six hunters caught by poilce when they hunt neelgay
सरधना। खिर्वा-दुर्वेशपुर के जंगल में रविवार देर रात शिकारियों ने नीलगाय को मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर शिकारी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने छह को दबोच लिया। उनके पास से बरछी, भाले और बंदूक बरामद की।
विज्ञापन

सरधना कोतवाली क्षेत्र के खिर्वा-दुर्वेशपुर के जंगल में रविवार रात कई शिकारी लाठी, डंडे, भाले और बंदूक लेकर नीलगाय का शिकार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक नीलगाय को मार गिराया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों दहशत फैल गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जंगल में पहुंची तो शिकारी भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर छह शिकारियों का दबोच लिया। पुलिस ने मौके से बंदूक सहित अन्य हथियार बरामद किए। पुलिस पकड़े गए शिकारियों को थाने ले आई। बंदूक लाइसेंसी हैं या चोरी की इस बारे में पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed