फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six booked for disturbing peace for beating women

महिलाओं को पीटने के मामले में छह पर शांति भंग की कार्रवाई

Tue, 20 May 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Six booked for disturbing peace for beating women
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की रोहटा रोड पर जवाहरनगर कॉलोनी में महिलाओं की पिटाई के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है। कॉलोनी निवासी महालक्ष्मी ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि पड़ोस में रहने वाले चार युवक जबरन उसके घर में घुस गए थे। जहां आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला को पीटना शुरू कर दिया था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के छह आरोपियों अजय, कार्तिक, गौरव कुमार उर्फ जेटली, अमन, शंकर व सुरेश उर्फ बाबू के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि दोनों पक्षों की महिलाओं में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसके चलते दोनों पक्षाें पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed