फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   siwalkhas MLA helped the families of the deceased

सिवालखास विधायक ने मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद की

Tue, 15 Sep 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
siwalkhas MLA helped the families of the deceased
जानीखुर्द। गांव मीरपुर जखेड़ा में तीन युवकों की जहरीली शराब पीने से पांच दिन पूर्व मौत हो गई थी। क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई ने सोमवार को मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन

गांव मीरपुर जखेड़ा में पवन, जगपाल और अमित की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी। इस पर विपक्षी पार्टियां जमकर राजनीति कर रही हैं। सपा ने दो दिन पूर्व गांव मीरपुर जखेड़ा में बैठक करके मृतकों के परिजनों को सरकार से दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने तथाएक-एक सदस्यों को सरकारी नौकरी की मांग की। इसको लेकर 16 सितंबर को गांव मीरपुर जखेड़ा में महापंचायत का एलान कर दिया। वहीं, कांग्रेस और सपा ने जिला मुख्यालय पर इन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उधर, भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई आज कार्यकर्ताओं के साथ गांव मीरपुर जखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान विधायक ने पीड़ितों सरकारी सहायता से मकान बनवाने एवं आर्थिक मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया। विधायक ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां मौत पर राजनीति कर रही हैं। यह सही नहीं है। यहां सिवाल मंडलध्यक्ष विनोद गुप्ता, कपिल, राकेश कश्यप, मांगेराम, संदीप चौधरी, अनिल दबुथवा, नरेंद्र नानू आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed