Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Siwalkhas assembly seat will remain with the RLD: Sangwan

रालोद के खाते में रहेगी सिवालखास विधानसभा सीट : सांगवान

Tue, 10 Nov 2026 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Siwalkhas assembly seat will remain with the RLD: Sangwan
नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में बागपत सांसद ने कार्यकर्ताओं से की चुनावी तैयारी में जुटने की अपील
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सिवालखास विधान सभा सीट रालोद के खाते में रहेगी। सभी कार्यकर्ता विधान सभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन मजबूत होना चाहिए। पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। रालोद के प्रति युवाओं का रुझान अधिक बढ़ रहा है।

यह बात बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी कार्यालय पर आयोजित हस्तिनापुर क्षेत्र और मेरठ महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में कही। सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि रालोद मुखिया चौ. जयंत सिंह किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा सभी के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसका परिणाम आगामी विधान सभा चुनावों में देखने को मिलेगा। जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि सभी संगठनों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिल चुकी हैं, इसलिए सभी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करके चौ. जयंत सिंह के हाथ मजबूत करने का काम करें। महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूर्ण रूप से निर्वहन किया जाएगा। एक दिसंबर को महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। 23 दिसंबर तक भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदर्शिनी का आयोजन किया जायेगा। इससे पहले विवेक का जगह जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर एससीएसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, विनय प्रधान,हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय रसूलपुर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विनय प्रधान, संगीता दोहरे, दिलप्रीत कोहली, प्रताप लोईया, दीपक गून,दीपक तोमर, मतलूब गौड़, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, अरविन्द तोमर, विनय मल्लापुर, जिला अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) अभि सिंघल, सुधीर चौधरी, क्षेत्रीय महासचिव डॉ. गुलजार, सुरेंद्र नागर, अशोक चौधरी, सतीश त्यागी, क्षेत्रीय सचिव अक्षय अतलपुर, ओंकार भदौड़ा, बिजेंद्र भाटी, अभिषेक चौधरी, महरपाल काकरान, नरेश मल्लापुर, रवि भारत चिकारा, नईम सागर और विकास भैसा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed