{"_id":"5fe4f80c8ebc3e3c92661e40","slug":"sister-has-an-atm-card-money-is-needed-mawana-news-mrt5172650152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन का एटीएम कार्ड है, पैसे की बहुत जरूरत है, बदमाश ने गार्ड को चकमा दिया और फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन का एटीएम कार्ड है, पैसे की बहुत जरूरत है, बदमाश ने गार्ड को चकमा दिया और फिर
Fri, 25 Dec 2020 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मवाना देहात क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशों ने बेखौफ होकर तीन जगह लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। बदमाश एक युवक से कार्ड लूटकर एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। वहां तैनात गार्ड ने कार्ड महिला के नाम देखकर टोका ने बदमाश ने उसे बहन का एटीएम कार्ड बताया। इसके बाद बदमाश रुपये निकालकर ले गए। वहीं गुरुवार को एसपी देहात मवाना थाने पहुंचे और प्रभारी से कड़ी नाराजगी जताई।
बदमाशों पहले ढिकौली निवासी इमरान, जान मोहम्मद से छह हजार पांच सौ रुपये, बाइक तथा मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बाद में कुछ दूरी पर बाइक पड़ी मिली थी। इसके बाद बदमाशों ने गांव राफन के पास गन्ने की पूली डालकर रास्ता अवरुद्ध कर बाइक से अपने घर लौट रहे गांव खेड़की जदीद निवासी अनुज को बंधक बना लिया था।
एक बदमाश उसका एटीएम कार्ड लेकर बाइक से मवाना मिल रोड स्थित एटीएम पर पहुंचा। उस समय गार्ड यश रस्तोगी एटीएम बंद करने वाला था। बदमाश ने गार्ड से कहा कि पैसों की बहुत जरूरत है। गार्ड ने उसका एटीएम कार्ड देखा तो उसे प्रीति का नाम लिखा हुआ था। गार्ड ने उससे पूछताछ की तो बदमाश ने कार्ड को अपनी बहन का बताया। इसके बाद वह नगदी निकालकर फरार हो गया।
विज्ञापन
डंडे से हमला कर लूटा
गांव तोफापुर निवासी अलीमुद्दीन पुत्र मुश्ताक खुरी बनाने का कार्य करता है। बुधवार रात वह बाइक से गांव लौट रहा था। मिल रोड पर एक गली में पहुंचा तो दो लड़कों ने उसके चेहरे पर डंडा मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उसका सामान व बाइक लूटकर फरार हो गए।
घटनास्थल की जानकारी तक नहीं दे सके थाना प्रभारी
एक रात में तीन लूट की घटनाओं के जानकारी के बाद एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा मवाना खुर्द पुलिस चौकी पहुंचे। वह थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा को लेकर जब घटनास्थल पर पहुंचे तो थाना प्रभारी घटनास्थल की जानकारी तक नहीं दे सके। इस पर एसपी देहात ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। एसओजी व सर्विसलांस की टीम ने भी घटनास्थलों पर जाकर जांच की है। शीघ्र ही घटना का खुलासा हो जाएगा। वहीं एटीएम से पैसे निकालने वाला बदमाश एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित अनुज ने उसकी शिनाख्त की। बदमाश ने अपना चेहरा ढका हुआ था।