फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sister beaten to death by her brothers for doing inter caste marriage in Meerut, case against ten

प्रेम-विवाह करने पर बहन की हत्या: गुपचुप किया अंतिम संस्कार, छह भाइयों सहित दस पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

Mon, 04 Oct 2021 06:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Oct 2021 06:19 PM IST
सार

मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र में एक युवती की उसके ही भाइयों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अनुसूचित जाति के युवक से प्रेम-प्रसंग के बाद शादी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले आरोपी छह भाइयों समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
sister beaten to death by her brothers for doing inter caste marriage in Meerut, case against ten
बंद पड़ा आरोपियों का मकान व स्थान जहां जलाया गया युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के छह भाइयों समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक नामजद भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, थाने में हालत बिगड़ने पर युवती की मां को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भूड़पुर गांव में अनुसूचित जाति के राहुल कुमार से गांव की ही रूमा पुत्री श्रवण कुमार शर्मा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जुलाई महीने में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। शुक्रवार को परिजनों को इसकी जानकारी लगी, जिस पर उन्होंने झूठी आन की खातिर रूमा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। राहुल ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजनों ने रूमा का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नींद की झपकी ने छीनी पांच जिंदगी: परिजनों को दुबई रवाना कर लौट रहा था परिवार, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसे का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को राहुल की तहरीर पर रूमा के भाई कृष्ण देव, नीरज, भूपेंद्र, गगन, सुमत, अनुज, राहुल शर्मा, छोटू, रिंकू और कुलदीप पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा 201 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति से है, जिसके चलते रूमा को उसके परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला। रविवार को गांव में तनाव का माहौल रहा, जिसके चलते पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। 

भावनपुर पुलिस ने रूमा के नामजद भाई राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि राहुल ने पुलिस को आर्य समाज मंदिर में शादी करने का प्रमाण पत्र भी दिया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घर पर ताला, परिवार फरार
रूमा की हत्या करने के बाद आरोपी परिवार फरार हो गया है, जिसके चलते घर पर ताला लगा है। पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को कई जगह पर दबिश दी लेकिन राहुल शर्मा के अलावा कोई और हाथ नहीं आया। क्षेत्र में भी पुलिस को तैनात किया गया है, ताकि निगरानी की जा सके।

सुसाइड की मिली थी सूचना
आरोपी बनाए गए राहुल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त वह घर पर नहीं था। उसे बहन के सुसाइड की सूचना मिली थी। वहीं, रूमा की विधवा मां की हालत शनिवार देर रात थाने में बिगड़ गई थी, जिसके चलते पुलिस ने उसको छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed