{"_id":"57d9aa7c4f1c1ba73dd4907b","slug":"sisha-ki-alakh-jaga","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की अलख जगा रही विदेशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की अलख जगा रही विदेशी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 15 Sep 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के मेलबर्न की रहने वाली सामंथा गस हमारे देश में शिक्षा की अलख जगा रही हैं। वह पैदल चलकर लोगों को शिक्षा का संदेश दे रही हैं। 22 अगस्त को उन्होंने जैसलमेर से यात्रा शुरू की है। 76 दिन में करीब 3800 किमी की यात्रा पूरी करनी है। ये शिलांग तक लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगी।
वर्ल्ड विजन संस्था की एंबेसडर सामंथा गस बुधवार को पल्लवपुरम में हाईवे से गुजरीं। मुजफ्फरनगर जाने से पहले यहां इन्होंने लोगों को शिक्षा का संदेश दिया। 31 वर्षीय सामंथा गस अब तक 900 किमी की यात्रा पूरी कर चुकी हैं। वह रोजाना 50 किमी का सफर पूरा करती हैं। पैदल चलने के साथ ही वह बीच-बीच में दौड़ती भी हैं। उनका कहना है कि जब तक शिक्षा के प्रति हर व्यक्ति जागरूक नहीं होगा, तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। शिक्षा के बिना समाज का विकास अधूरा है। आस्ट्रेलिया का आठ सदस्यीय दल भी उनके साथ है। उनकी गाड़ी में हर सुविधा मौजूद है।
संस्था की 50वीं वर्षगांठ पर शुरू की यात्रा
सामंथा गस के मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि वर्ल्ड विजन की 50वीं वर्षगांठ पर यह यात्रा शुरू की गई है। 2011 और जनवरी 2016 में भी सामंथा भारत आ चुकी हैं। हरी सब्जियां और फल ही वह खाती हैं। अरविंद ने बताया यात्रा राजस्थान, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, वेस्ट बंगाल होते हुए शिलांग पहुंचेगी। शिलांग में यात्रा का समापन 6 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
देखने वालों की लगी भीड़
सामंथा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। एनएच 58 पर जब बुधवार को वह गुजरीं तो लोग वाहन रोककर उन्हें देखने लगे। सभी ने उनके प्रयास की सराहना की।
टीम में ये हैं शामिल
सामंथा के साथ आठ सदस्यों की टीम है। टीम गाड़ी में रहती है। वह गाड़ी में ही आराम करती हैं। टीम में आस्ट्रेलिया के हीथ इवींस, रोसइसलेना, सिंडन मारक्यू, स्टीफ, मिली पिकर, मारकोवास समेत आठ सदस्य शामिल हैं।