{"_id":"693c4cc83ae79b604f05279e","slug":"sir-re-verification-in-search-of-6-75-lakh-voters-in-meerut-on-this-day-we-will-know-how-many-voters-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SIR: मेरठ में 6.75 लाख मतदाताओं की तलाश में दोबारा सत्यापन, इस दिन पता लगेगा जिले में कुल कितने वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: मेरठ में 6.75 लाख मतदाताओं की तलाश में दोबारा सत्यापन, इस दिन पता लगेगा जिले में कुल कितने वोटर
Fri, 12 Dec 2025 10:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:41 PM IST
सार
Meerut News: विशेष गहन पुनरीक्षण में अनुपस्थित, शिफ्ट, मृत्यु और डुप्लीकेट मतदाताओं का भी डिजिटाइजेशन किया जाएगा। 26 दिसंबर को अंतिम सूची जारी होने के बाद पता चल जाएगा कि सातों विधानसभा में कुल कितने मतदाता हैं।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में मेरठ की सातों विधानसभाओं में 6.75 लाख मतदाताओं की तलाश में दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। एएसडीडी (अनुपस्थित, शिफ्ट, मृत्यु और डुप्लीकेट मतदाता) के पते पर बीएलओ जाएंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जनपद में 275 अफसरों की ड्यूटी लगाई है। 26 दिसंबर को अंतिम सूची तैयार होगी, उसके बाद पता चलेगा कि जनपद में कितने मतदाता हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि जनपद में 26 लाख 99 हजार 820 मतदाता हैं। करीब 75 प्रतिशत (20 लाख 24 हजार 865) मतदाताओं ने गणना प्रपत्र दिए। इन सबका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर दिया गया है। जनपद में ऐसे मतदाताओं की एएसडीडी (अनुपस्थित, शिफ्ट, मृत्यु और डुप्लीकेट मतदाता) श्रेणी बनाई गई है। इनके नाम पते पर जो मतदाता नहीं मिल रहे हैं, दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं, मृत्यु हो चुकी है या फिर डुप्लीकेट मतदाता बने हैं, उनका बीएलओ द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसडीडी श्रेणी में आने वाले मतदाताओं का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची बनाई जा सके। पात्र मतदाता छूटें नहीं और अपात्रों का नाम हट जाए, इसको देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं के सत्यापन में 275 अफसरों की ड्यूटी लगाई है।
निर्वाचन आयोग ने दो सप्ताह की अवधि बढ़ा दी है, इसको देखते हुए 26 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन कराने की तैयारी है। मतदाता सूची की पारदर्शिता को देखते हुए दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। एएसडीडी व गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन करना अनिवार्य है। इसलिए एएसडीडी श्रेणी वाले मतदाताओं का भी बीएलओ की ओर से पूरे रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन कराया जाएगा।
ये भी देखें...
UP: एक और 'मुस्कान' गिरफ्तार, प्रेमी और उसके साथियों के साथ घेरकर मारा था पति को, दिल दहला देगी ये वारदात
ये भी देखें...
UP: एक और 'मुस्कान' गिरफ्तार, प्रेमी और उसके साथियों के साथ घेरकर मारा था पति को, दिल दहला देगी ये वारदात
वर्ष 2003 वाली मतदाता सूची से भी एएसडीडी श्रेणी वाले मतदाताओं की जानकारी बीएलओ जुटाने में लगे हैं। राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि व बीएलए से आपत्तियां भी मांगी गई हैं, ताकि उनका भी निस्तारण किया जा सके।
जनपद में मतदाता
विधानसभा मतदाता बीएलओ गणना प्रपत्र देने वाले मतदाता
सिवालखास 344901 371 281834
सरधना 367626 373 288931
हस्तिनापुर 352164 369 287824
किठौर 370179 395 304260
मेरठ कैंट 437966 439 282452
मेरठ शहर 316966 323 228745
मेरठ दक्षिण 510018 488 350819
विधानसभा मतदाता बीएलओ गणना प्रपत्र देने वाले मतदाता
सिवालखास 344901 371 281834
सरधना 367626 373 288931
हस्तिनापुर 352164 369 287824
किठौर 370179 395 304260
मेरठ कैंट 437966 439 282452
मेरठ शहर 316966 323 228745
मेरठ दक्षिण 510018 488 350819
ये बोले जिला निर्वाचन अधिकारी
अभी एएसडीडी मतदाताओं का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए 275 अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है। 26 दिसंबर 2025 तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। निर्वाचन नामावलियों का प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। 21 फरवरी तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होगा।
- डॉ. वीके सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी।
अभी एएसडीडी मतदाताओं का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए 275 अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है। 26 दिसंबर 2025 तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। निर्वाचन नामावलियों का प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। 21 फरवरी तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होगा।
- डॉ. वीके सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी।