फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SIR: Fill and submit the form within two days

एसआईआर : दो दिन में भरकर जमा करा दें फॉर्म

Thu, 27 Nov 2025 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
SIR: Fill and submit the form within two days
एसआईआर को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मांगा सहयोग
विज्ञापन

-कहा-दो जगह से फार्म भरा तो हो सकती है एक साल की सजा
-फाॅर्म जमा न करने पर वोटर लिस्ट से कट जाएगा नाम

फोटो

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उनके अपील करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र के मतदाताओं को इसके प्रति जागरूक करने में सहयोग करें। फाॅर्म जमा न करने वालों का नाम मतदाता सूची से कट जाएगा।
एक से अधिक जगह पर गणना प्रपत्र भरने पर एक वर्ष तक की सजा हो सकती है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गणना प्रपत्र शुक्रवार और शनिवार तक हर हाल में वापस कराएं, ताकि डिजिटाइजेशन कार्य समय पर पूरा हो सके। उन्होंने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक प्रपत्र नहीं लौटाए हैं, वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और तुरंत प्रपत्र भरकर जमा करें।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी भी दी कि मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस नहीं होंगे। उनके नाम प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो तत्काल संबंधित ईआरओ या उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचित करें, ताकि सत्यापन कर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि गणना प्रपत्र भरने और उन्हें समय से वापस कराने में पूर्ण सहयोग दें। बैठक में सपा विधायक रफीक अंसारी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, ईआरओ तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed