फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sir! Animals are cut in the night, 60 kg of meat recovered in raid

साहब! यहां रात में काटे जाते हैं पशु, छापेमारी में 60 किलो मीट बरामद

Sat, 22 Jul 2017 10:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 22 Jul 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
Sir! Animals are cut in the night, 60 kg of meat recovered in raid
गोकशी पर बवाल

गोकशी की सूचना पर पुलिस ने एक घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो बोरों में भरा करीब 50-60 किलो मीट और चाकू बरामद कर लिया। पड़ोस के लोगों ने मीट गोवंश का होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

विज्ञापन


एसओ कोतवाली विजय गुप्ता के अनुसार कंट्रोल रूम की सूचना पर मोहल्ला सराय बहलीम में दिलशाद पुत्र मोहम्मद इरशाद के घर पर छापा मारा गया। लेकिन उससे पहले ही दिलशाद साथियों के साथ फरार हो गया था। मौके पर मीट जमीन पर पड़ा मिला, जबकि अन्य अवशेष प्लास्टिक के बोरे में भरे हुए थे। आसपास के लोगों का आरोप था कि मीट गोवंश का है। जिस पर पुलिस ने लोगों को समझाते हुए पशु चिकित्सक को मीट के सैंपल भरने के लिए बुला लिया। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मीट भैंस का लग रहा है। सैंपल की जांच रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकेगा। आरोपी दिलशाद के खिलाफ अवैध तरीके से पशु काटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


साहब! यहां रात में काटे जाते हैं पशु
मीट बरामद होने के बाद भाजपा नेताओं ने एसओ कोतवाली के सामने आरोप लगाया कि यहां गोवंश का कटान किया जा रहा है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पड़ोस के लोगों ने भी कहा कि कई घरों में रात में पशुओं को लाया जाता है और अवैध तरीके से कटान कर तराजू से तोलकर मीट बेचा जा रहा है। एसओ का कहना है कि कटान कहीं दूसरे स्थान पर किया है, यहां बेचने के लिए मीट लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नामी होटलों में बिकता था मृत पशुओं का मीट

Sir! Animals are cut in the night, 60 kg of meat recovered in raid
गोकशी की सूचना पर पुलिस पहुंची

लिसाड़ी रोड की झुग्गी झोपड़ियों में मिनी कमेला चलाते गिरफ्तार दो आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार इस गैंग में एक दर्जन से ज्यादा लोग हैं, जो शहर के दो दर्जन होटलों और 30-40 दुकानों पर मृत पशुओं का मीट 40 रुपये किलो के हिसाब से सप्लाई करते हैं। एएसपी कोतवाली रण्विजय सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शंकर और धर्मपाल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ठेके की आड़ में कटान
आरोपी शंकर ने पुलिस को बताया कि उनके पास मृत पशुओं का ठेका है। वह ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, टीपीनगर, हापुड़ रोड और लिसाड़ी गेट में अलग-अलग स्थानों पर लावारिस मृत पशुओं को लाते हैं। पशुओं की खाल निकालने के बहाने रात में मृत पशुओं को झोपड़ियों में लाकर उनका कटान करते थे। यह मीट 40 रुपये किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था। जिंदा पशुओं का मीट 100 से 130 रुपये किलो तक का है। आरोपियों ने बताया कि सुबह पांच बजे से पहले शहर में अलग-अलग स्थानों पर मीट सप्लाई कर दिया जाता है। आरोपियों ने बताया कि मृत पशुओं का जो मीट होटलों और दुकानों पर जाता था, उसका कबाब बनाया जाता था। जिसके लिए चार से आठ घंटे के भीतर ही मृत पशुओं  का कटान कर मीट सप्लाई कर देते थे। सच संस्था के कार्यकर्ता आसिफ भारती ने मांग की है कि कटान करने वाले आरोपियों पर रासुका लगाकर कार्रवाई की जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed