फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Silent students school bus attack film style beaten with sticks

शराबियों ने स्कूल बस में मचाया उत्पात, तोड़फोड़, चालक को जमकर पीटा

Wed, 29 Nov 2017 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Nov 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Silent students school bus attack film style beaten with sticks
बस ड्राइवरों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। मूक बधिर स्कूल के बच्चों से भरी बस में कार सवार चार युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। बस चालकों को जमकर पीटा और बस में शराब की खाली बोतल भी फेंकी। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। स्कूल की प्रधानाचार्य ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी है। आरोपी शराब के नशे में थे। 

विज्ञापन


पल्लवपुरम फेज दो में वाणी स्कूल एवं रिसर्च सेंटर है। मंगलवार शाम तीन बजे स्कूल की प्रधानाचार्य अंशु गुप्ता और उप प्रधानाचार्य पूनम शर्मा करीब 35 बच्चों को लेकर चालक जितेंद्र के साथ जा रही थीं। उनके पीछे दूसरी भी थी, जिसमें करीब 30 बच्चे थे। पल्लवपुरम फेज दो डिवाइडर रोड पर टंकी के पास पीछे से एक विटारा ब्रेजा गाड़ी सवार युवकों की आगे निकलने को लेकर चालक जितेंद्र से कहासुनी हो गई। इस बीच कार सवार युवकों ने चालक जितेंद्र की नीचे उतारकर पिटाई कर दी। पीछे से आए दूसरी बस के चालक सुदेश की भी जमकर धुनाई की। युवकों ने डंडों से हमला बोल दिया और शराब की बोतल बस में फेंकी। इससे शीशे टूटकर अंदर बैठे बच्चों और शिक्षिकाओं को भी लग गए। युवकों ने दस मिनट तक उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रधानाचार्य अंशु गुप्ता ने पल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पढ़ें : कोठे से मुक्त सबीना ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, सुनकर अफसर हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे मेें थे कार सवार

Silent students school bus attack film style beaten with sticks
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कार सवार चारों युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने शराब की कई खाली बोतल बस के अंदर फेंकी। गनीमत रही कि बोतल सीधे किसी बच्चेे को नहीं लगी। वहीं बच्चे काफी घबराएं हुए थे। वह इशारों से ही पूरे मामले की जानकारी दे रहे थे। उधर, वारदात के वक्त कोई भी चालकों को बचाने नहीं आया। जबकि जिस जगह घटना हुई, वहां सामने ही मार्केट है। जब स्कूल की अन्य बस आईं और कुछ लोग एकत्र हो गए तो आरोपी फरार हो गए। वहीं आरोपी की कार भी शीशा टूट गया।

हमला क्यों किया, जानकारी नहीं
कार सवारों ने किस कारण से हमला किया है, यह मालूम नहीं है। बस में बच्चे और शिक्षिकाएं बैठी हुई थीं। शराब की बोतल से हमला किया है। अंशु गुप्ता, प्रधानाचार्य, वाणी स्कूल

आगे निकलन को लेकर हुआ विवाद
एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि कार सवार शराब के नशे में थे, आगे निकलने को लेकर विवाद हुआ था। कार का नंबर की जानकारी मिल गई है। हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed