फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Silence remained on the highway, markets remained closed

हाईवे पर रहा सन्नाटा, बाजार रहे बंद

Mon, 19 Apr 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Silence remained on the highway, markets remained closed
मेरठ/मोदीपुरम। कोरोना के कारण रविवार को लॉकडाउन के दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहे। हाईवे पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सिवाया टोल प्लाजा से अन्य दिनों के मुकाबले पांच प्रतिशत ही वाहन गुजरे। वहीं रोडवेज बस अड्डों पर भी काफी कम यात्री पहुंचे।
विज्ञापन

मोदीपुरम चेक पोस्ट के अलावा दुल्हैड़ा चुंगी व चौहान मार्केट में दिनभर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने बिना मास्क व बेवजह घूमने वाले लोगों को चेतावनी देकर घर भेजा। इसके अलावा सोमवार को साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों की एक बैठक हुई। इसमें साप्ताहिक बंदी का पालन करने के लिए व्यापारियों से अपील की गई। इस दौरान देवेंद्र चौहान उर्फ डीके, कृष्ण सैनी, देवेंद्र चौधरी, दीपक सक्सेना, वैभव मलिक, अभिषेक विहान, विजय गोयल, संदीप पांडेय मौजूद रहे। वहीं बस अड्डों पर भी यात्री कम रहे। अधिकतर अनुबंधित बस ऑपरेटरों ने तो घाटे से बचने के लिए बसें ही नहीं भेजी। भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डों पर दिल्ली, गाजियाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, बागपत, शामली, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ आदि रूटों पर जाने वाली बसें तो भेजी गई, लेकिन यात्री न के बराबर ही निकले। मेरठ डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि लखनऊ से आई बस में केवल तीन यात्री आए। इसमें एक यात्री शामली और दो मेरठ के थे। एक यात्री के लिए बस को शामली भेजा गया। वहीं मेरठ रोडवेज रीजन को सामान्य दिनों में करीब 70 लाख रुपये प्रतिदिन की आय होती है, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह करीब चार लाख पर ही सिमट गई। अनुबंधित बस ऑपरेटरों ने नुकसान के डर से अपनी सभी बसों को नहीं भेजा।
विज्ञापन

बसों में 20 फीसदी यात्रियों ने किया सफर
मेरठ/परतापुर। लॉकडाउन के चलते मेरठ से दिल्ली और दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहनों की संख्या बेहद कम रही। जीआर इंफ्रा के अधिकारियों ने टोल प्लाजा पर 19 गेट में से केवल 8 गेट खोले। टोल प्लाजा पर महज पांच फीसदी वाहन गुजरे। एक्सप्रेसवे पर रोजाना 90 हजार से एक लाख वाहनों का आवागमन रहता है। वहीं, रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या 20 फीसदी ही रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed