फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sikh samaaj news

Meerut News: 50वीं गोल्डन जुबली पर कीर्तन समागम में उमड़ी संगत, शबद गायन

Fri, 02 Oct 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
sikh samaaj news
..20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका
विज्ञापन

...101 यूनिट रक्तदान, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची संगत ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
वीर खालसा दल की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाशोत्सव को समर्पित कीर्तन समागम की 50वीं गोल्डन जुबली के तहत वेस्ट एंड रोड गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के विशाल पंडाल में कीर्तन समागम आयोजित किया गया।
मेरठ सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से बड़ी संख्या में संगत पहुंची। समागम में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका।
विज्ञापन

समागम के आरंभ में विशाल पंडाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। मेरठ के विभिन्न स्त्री सत्संग जत्थों ने गुरबाणी का जाप किया। वीर खालसा दल के संयोजक एवं प्रदेशाध्यक्ष भाई जगमीत सिंह मीत ने गुरबाणी कीर्तन करते हुए कहा कि जिसके भाग्य में सतगुरु के दर्शन लिखे होते हैं। उसे गुरु की कृपा प्राप्त होती है। निरंकारी खालसा जत्थे ने भी गुरबाणी का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमीत सिंह मीत ने कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। जैसे रात के बाद दिन आता है उसी प्रकार दुख के बाद सुख भी आता है। संसार में कोई भी परिस्थिति हमेशा नहीं रहती। विपरीत परिस्थितियों में भी मनुष्य को चढ़दी कला में रहकर अपने हौसले बुलंद रखने चाहिए। युवाओं को गुरु ग्रंथ साहिब के उपदेशों और गुरुद्वारों से जोड़कर अपनी विरासत और संस्कारों से परिचित कराने पर भी जोर दिया गया।
समागम में सांसद अरुण गोविल समेत विभिन्न गणमान्य लोगों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत आहलूवालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विनोद भारती रहे।

.. लगाया गया रक्तदान शिविर
.. जगमीत सिंह मीत ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें 101 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। संगत के लिए जल, चाय और दूध की विशेष छबील लगाई गई। वीर खालसा दल के सभी पदाधिकारी ने संगत का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed