Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sikh samaaj main news

Meerut News: प्रभात फेरी, कीर्तन और लंगर से सजा शहर

Tue, 24 Nov 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
sikh samaaj main news
- प्रकाश पर्व पर शहर से लेकर छावनी क्षेत्र के गुरुद्वारों में हुए धार्मिक आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में गुरबाणी की मधुर स्वर लहरियां गूंजीं तो प्रभात फेरियों और नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। लंगर की सेवा और दीपमालाओं ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को मेरठ में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर छावनी क्षेत्र तक गुरुद्वारे रोशनी और फूलों से सजाए गए। आयोजनों में सिख समाज के साथ सर्वसमाज के लोगों ने भाग लिया।
हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह ने शब्द गायन किया। खालसा कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कलि तारण गुरु नानक आया शब्द गायन प्रस्तुत किया। निष्काम बाल कीर्तनी जत्थे ने ''धन नानक तेरी वड्डी कमाई, कलिजुग अंदर जोत जगाई'' का गायन किया। स्त्री सत्संग जत्थे ने श्री जपुजी साहिब का पाठ किया। अखंड कीर्तनी जत्थे और स्वर्ण मंदिर से आए भाई अरविंद्र सिंह ने भी मधुर कीर्तन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरणप्रीत सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए। सभा अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह नंदा और रणजीत सिंह जस्सल ने संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस और गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


प्रभात फेरी और भंडारे में उमड़ी संगत
गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब लालकुर्ती से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें प्रचार सचिव सरदार अमनदीप सिंह, निष्काम सेवक सरदार सुरिंद्र सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह, सरदार सोहन सिंह, डॉ. गुरमिंद्र सिंह, सरदार सतविंद्रजीत सिंह सेठी और सरदार अविनाश सिंह सहित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गढ़ रोड मेडिकल कॉलेज के पास सोसायटी फॉर सोशल वेंचर्स और डाककर्मी सरदार मंगल सिंह गिल के सहयोग से विशाल भंडारा हुआ। संस्था की संचालिका सुनीता गोयल, सरदार उदय सिंह, मंजीत, आरोही और रंजीत ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार
छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित शीशे वाले गुरुद्वारा सिख रेजिमेंट में भी भव्य कीर्तन दरबार सजा। संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह ने बताया कि बीबी कुलजीत कौर के जत्थे ने ''सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानन होया'' शब्द का गायन किया। गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं के प्रसंग भी सुनाए गए। तीन दिन से सेवा में जुटे जगदीप सिंह बरनाला ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में आनंद साहिब का पाठ, अरदास और कड़ा प्रसाद वितरण हुआ।

--------
समारोह में नए पदाधिकारी सम्मानित
धर्म ज्ञान रक्षा मंच की ओर से प्रकाश पर्व पर हुए धार्मिक कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। राकेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता राकेश गौड़ ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और सामाजिक सुधार में उनके योगदान के बारे में बताया। कमलेश अरोड़ा ने उनके जीवन के प्रसंग सुनाए। मुख्य अतिथि कमल दत्त शर्मा ने करतारपुर गलियारे और गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़े आयोजनों का उल्लेख किया। अध्यक्षता प्रदीप बंसल ने की। संचालन जितेंद्र जैन ने किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री विकास भड़ाना, उपाध्यक्ष अनुपम अरोड़ा, सह मीडिया प्रभारी अमन ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य नवीन बादली, शेखर सेन, किशोर सैनी और भाजपा महिला मोर्चा की गीता प्रजापति का अभिनंदन किया गया। आयोजन में मुख्य संयोजक प्रशांत शर्मा, हिमांशु वर्मा, गगन उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा और निखिल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed