मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले, मायावती बीस फीसदी मुस्लिम वोटर चाहती हैं, तो बाकी भाजपा को वोट करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में माल रोड स्थित आईआईएमटी में चिकित्सा प्रकोष्ठ की गोष्ठी में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि यदि मायावती मंच से मुस्लिम वोट मांगती हैं तो बाकी के लोग भाजपा को वोट करें।
मेरठ के आईआईएमटी में चिकित्सा प्रकोष्ठ की गोष्ठी में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, बीजेपी अध्यक्ष मुकेश सिंघल व मेरठ के डॉक्टरों के साथ माननीय स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की बैठक का आयोजन किया गया।
यहां स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि, अगर मायावती रैली से बीस प्रतिशत मुस्लिमों से वोट मांग सकती हैं, तो मैं कहता हूं कि बाकी के अस्सी फीसदी लोग भाजपा को वोट करें।
उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों ने यह भ्रम फैलाया हुआ था कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो भारत के मुस्लिम पाकिस्तान का समर्थन करेंगे, जबकि ऐसा नहीं है। भारत के मुस्लिम भारत का ही समर्थन करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को इतनी ताकत दी है कि अब वह दूसरे देश में घुस कर भी अपना बदला ले सकता है। बालाकोट एयर स्ट्राइक इसका प्रमाण है। 2019 का चुनाव इस बात पर है कि लोग राष्ट्रवाद को चुनेंगे या ऐसी पार्टी को चुनेंगे जिसमें राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की हिम्मत नहीं है।
हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/