फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shyam Baba was praised in the Sankirtan

Meerut News: संकीर्तन में किया श्याम बाबा का गुणगान

Sat, 14 Mar 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Shyam Baba was praised in the Sankirtan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। श्री श्याम बालाजी मित्र मंडल की ओर से शनिवार को जिमखाना मैदान में संकीर्तन कराया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का गुणगान किया। शाम सात बजे पूजन के साथ संकीर्तन शुरू हुआ।
श्याम बाबा के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया। पूजन के बाद बाबा की अखंड ज्योति जलाई गई। बाबा पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में राजस्थान के तिजारा से गौरव दत्त और बुलंदशहर से कीर्ति कौशिक ने भजनों से बाबा को रिझाया। मेरठ के स्थानीय गायक गोपाल प्रजापति, मीनाक्षी शर्मा, नितिन गुप्ता और कुलदीप मंगल ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि रहे। उनके अलावा सांसद अरुण गोविल, पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम और राज्य ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और मुख्य उद्घाटनकर्ता नीरज मित्तल, कमल दत्त शर्मा ने भी श्याम बाबा के संकीर्तन में शिरकत की। इस अवसर पर अंकुर प्रजापति, राजीव गोयल, कपिल तोमर, दीपक कुमार त्यागी, मनोज गुप्ता, विकास मित्तल, कुलदीप वाल्मीकि, तरुण वर्मा और संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed