फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shuttle got late disease, increased problems of passengers

शटल को लगी लेट की बीमारी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Fri, 14 Oct 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shuttle got late disease, increased problems of passengers
शटल को लगी लेट की बीमारी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कैंट से चलकर वाया नई दिल्ली, श्रीगंगानगर को जाने वाली शटल के लेट होने से दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। इस ट्रेन से काफी संख्या में सरकारी और प्राइवेट कर्मचारी सफर करते हैं। इस ट्रेन के नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 8.58 बजे है लेकिन अब ट्रेन एक से डेढ़ घंटे देरी से चल रही है। इसके लिए दैनिक यात्रियों ने जिम्मेदार रेलवे को बताया है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि शटल को गाजियाबाद आउटर पर खड़ा कर दिया जाता है। जिससे ट्रेन देर से नई दिल्ली पहुंच रही है।
मेरठ कैंट स्टेशन से शटल का सुबह 6:45 बजे चलने का समय है, लेकिन सहारनपुर से पुरानी दिल्ली जाने वाली डीएम पैसेंजर शटल के चलने वाले समय पर कैंट स्टेशन पहुंच रही है। इससे शटल को डीएम पैसेंजर के जाने के बाद चलाया जा रहा है। मोहिउद्दीनुपर स्टेशन पर मालगाड़ी के शूटिंग के दौरान सुपरफास्ट ट्रेन को शटल से ज्यादा तरजीह दी जा रही है। जिससे शटल मोहिउद्दीनपुर भी खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन

कार्यालय में लग रही लेट उपस्थिति
बायोमेट्रिक उपस्थिति होने के कारण कार्यालय पहुंचने में देरी हो रही है। रेलवे की लापरवाही के कारण शटल देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। - बिजेंद्र पाल, दैनिक यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन को सही चलाना चाहिए
ट्रेन में सभी नौकरी वाले लोग रहते हैं। इसे समय पर ही रखना चाहिए। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो सके। - कुलदीप पालीवाल, दैनिक यात्री
रेलवे समस्या का करे हल
कई बार इस तरह की समस्या आ चुकी है। अखबार के माध्यम से रेलवे अधिकारियों तक बात पहुंचेंगी। इस समस्या का जल्द हल होना चाहिए। - योगेश जैन, दैनिक यात्री
शटल को तरजीह कम दी जा रही
डीएम पैसेंजर के आगे शटल को तरजीह कम दी जा रही है। जबकि शटल में सभी नौकरीपेशा लोग होते हैं। वहीं, यह नई दिल्ली जाती है। इसके साथ गलत हो रहा है। - कुलदीप सिंह, दैनिक यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed