फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shubhkamna Hospital: Police detain five in fraud case

शुभकामना अस्पताल : धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया

Wed, 24 Dec 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Shubhkamna Hospital: Police detain five in fraud case
मेरठ। आरटीओ कार्यालय के पास स्थित शुभकामना अस्पताल में मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में नौचंदी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें अस्पताल के एक पार्टनर समेत पांच पूर्व कर्मचारी शामिल हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मंगलपांडे नगर स्थित बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड कार्यालय के रीजनल हेड सुधीर मिश्रा ने नौचंदी थाने में शुभकामना अस्पताल के संचालक मोहम्मद अख्तर, पार्टनर मीनू चौधरी, डाॅ. रचना और डाॅ. अनिल लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुधीर मिश्रा ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को बताया कि शुभकामना अस्पताल से तीन मरीज राजीव अरोड़ा, कपिल जैन और नेहा के कैशलेस इंश्योरेंस क्लेम की फाइल कंपनी ऑफिस पहुंची थी। जांच में तो सामने आया कि मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुए। उनका क्लेम फर्जी तरीके से लेने की साजिश रचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन

इस मामले में एसओजी टीम और नौचंदी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अब नौचंदी पुलिस ने चार पूर्व कर्मचारी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक अस्पताल में पार्टनर भी है। सभी से पूछताछ की जा रही है। वर्तमान में यह कर्मचारी गढ़ रोड स्थित एक दूसरे अस्पताल में नौकरी कर रहे हैं। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सीएमओ कार्यालय की एक टीम अस्पताल पहुंची और फाइलों की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज की मिलभगत तो नहीं?
पुलिस इस मामले में मरीजों की भूमिका की भी जांच कर रही है। दरअसल मरीज कह रहे है कि वह भर्ती नहीं हुए। ऐसे में उनके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल पर एसएमएस कैसे पहुंचा। वहीं कंपनी ईमेल वेरिफिकेशन भी करती है। ऐसे में पुलिस मरीजों की मिलीभगत की भी जांच कर रही है।
कंपनी के आडिट में पकड़ गया फर्जीवाड़ा
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि हर साल कंपनी का ऑडिट होता है। ऑडिट में ही यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। सीओ ने बताया कि जब भी कोई मरीज भर्ती होता है तो जांच के लिए कंपनी की टीम जाती है इसके बाद ही क्लेम पास होता है। ऐसे में कंपनी के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।


---------


दस महीने पुराना मामला है। टीपीए में कार्यरत कर्मचारियों ने पॉलिसी कंपनी से रुपये लेने की साजिश रची थी। मेरी जानकारी में यह मामला आने के बाद कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया था। पुलिस ने सभी को दूसरे अस्पताल से पकड़ा है। डाक्टर और अस्पताल संचालक की इसमें कोई गलती नहीं है। पुलिस की जांच में पूरी मदद की जाएगी। पॉलिसी कंपनी की टीम की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। - मीनू चौधरी, अस्पताल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed