फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shubh Sharma won bronze medal in junior judo

Meerut News: शुभ शर्मा ने जूनियर जूडो में कांस्य पदक जीता

Thu, 20 Nov 2025 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
Shubh Sharma won bronze medal in junior judo
मोदीपुरम। भराला के राजपाल सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी शुभ शर्मा ने सब जूनियर जूडो नेशनल में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। शुभ एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। माता कंचन शर्मा और पिता रिंकू ने खुशी जाहिर की है। एकेडमी संचालक सत्येंद्र फौजी ने बताया 14 से 18 नवंबर के जूडो नेशनल हैदराबाद में 50 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। शुभ का राष्ट्रीय स्तर पर यह पांचवां पदक है। इससे पहले शुभ ने स्कूल गेम्स सीबीएसई में रोहतक में 2022 स्वर्ण पदक, 2023 नोएडा में स्वर्ण पदक, 2024 में झारखंड में स्वर्ण पदक और पुणे में स्वर्ण पदक जीते। एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के संचालक डॉक्टर राजीव भारद्वाज, महाराणा प्रताप एकेडमी के एथलीट कोच मनीष, अध्यक्ष राहुल विहान, बॉक्सिंग कोच परवीन सिवाच, एडवोकेट भूपेंद्र सिवाच सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed