{"_id":"699709ebc78d76ae380bc201","slug":"shruti-prajapati-won-gold-medal-in-karate-competition-meerut-news-c-72-1-mct1009-149082-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्तुति ने कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्तुति ने कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अगले माह होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में किया गया। इसमें एनएएस काॅलेज की छात्रा और कराटे खिलाड़ी स्तुति प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। उनका चयन अगले माह होने वाली नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
स्तुति प्रजापति ने कहा कि वह इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उनका लक्ष्य अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपने महाविद्यालय और मेरठ जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करना है। उन्होंने इसका श्रेय प्रशिक्षक शिहान सिराज अहमद को दिया। उनके चयन पर प्रोफेसर विशम सिंह, डॉ. भूपेंद्र कुमार सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं।