फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shrimad Bhagwat Katha will be held from 24th to 31st October at Bhainsali Maidan.

Meerut News: भैंसाली मैदान में 24 से 31 अक्तूबर तक होगी श्रीमद् भागवत कथा

Wed, 22 Oct 2025 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha will be held from 24th to 31st October at Bhainsali Maidan.
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजन होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
विश्व कल्याण ट्रस्ट की और से 24 से 31 अक्तूबर तक भैंसाली मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष हर्ष गोयल ने बताया कि संत चिन्मयानंद बापू के द्वारा 595 वीं कथा मेरठ की क्रांति भूमि पर होने जा रही है।

उन्होंने बताया कि बापूजी ने मात्र 14 वर्ष की आयु में पहली श्रीराम कथा कही थी, तभी से अब तक वे भारत सहित विश्वरभर में रामकथा, भागवत कथा और शिव महापुराण कथा के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार- प्रसार कर रहे हैं। वर्ष 2022 में बापूजी ने मेरठ में ही सनातन का गौरव कार्यक्रम भी किया था। कथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 1 नवंबर की सुबह हवन और भंडारा होगा। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति प्रतिदिन प्रसाद व्यवस्था में सहयोग करेगी। कलश यात्रा संयोजक संजीव गुप्ता ने बताया कि 24 अक्टूबर को लगभग 5000 महिलाएं बाबा औघड़नाथ मंदिर से कलश यात्रा आंरभ करेंगी और कथा स्थल पहुंचेगी। महिलाओं तथा वृद्धों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मुख्य संरक्षक डॉ. रामकुमार गुप्ता, मीडिया प्रमुख आलोक सिसोदिया, ज्ञानेंद्र अग्रवाल कथा संयोजक विक्रमजीत शास्त्री, महामंत्री अमित गर्ग, महेश सिंघल, अमन गुप्ता तथा अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष महेश कुमार,संजय शर्मा, निकुंज गर्ग व विशाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed