{"_id":"6932d9a7bf36b858f0042ffe","slug":"shrijis-rath-yatra-was-taken-out-devotees-performed-aarti-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1045852-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: श्रीजी की रथयात्रा निकाली, श्रद्धालुओं ने की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: श्रीजी की रथयात्रा निकाली, श्रद्धालुओं ने की आरती
विज्ञापन
- कमला नगर स्थित प्राचीन जैन मंदिर में पंचकल्याणक महामहोत्सव शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कमला नगर स्थित प्राचीन जैन मंदिर में आदिनाथ भगवान के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को श्रीजी की रथ यात्रा और घट यात्रा के साथ हुआ। हाथी वाले विशाल रथ में श्रीजी को विराजमान कर महिलाएं सिर पर कलश धारण कर निकलीं। बैंडबाजों की धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु अयोध्यानगरी के श्री रामलीला मैदान में पहुंचे। कई स्थानों पर श्रीजी की आरती और उपाध्याय वृषभ सागर महाराज ससंघ का स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान नमन शास्त्री के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रदीप जैन और अजय जैन परिवार ने ध्वजारोहण किया। पंडाल का उद्घाटन चिकित्सक डॉ. पीके जैन ने किया। कार्यक्रम में उपाध्याय वृषभ सागर ने कहा कि यह पंचकल्याणक महामहोत्सव अभूतपूर्व होगा। मुनि ने सभी को आशीर्वचन प्रदान किए। जैन समाज के अध्यक्ष ऋतुराज जैन सहित प्रबंधकारिणी कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साधु सेवा समिति के सदस्य एक ही वेशभूषा में रहे। दोपहर में श्रद्धालुओं ने सामूहिक भोज ग्रहण किया।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
शाम के सत्र में भजन गायक मयूर जैन इंदौर की भजन संध्या ने समां बांध दिया। उन्होंने हम तो हैं लाडले वामा के लाल के..., मधुबन में मेरी एक कुटिया बनवा दो ना, ओ मेरे बाबा पारसनाथ..., जैनों की शान निराली और नया मंदिर ये मेरठ नगर की शान हो गया... जैसे भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि आने वाले दिनों में विभिन्न अनुष्ठान होंगे। इस अवसर पर चेयरमैन वीरेंद्र जैन, प्रदीप जैन, दीपक जैन, ऋषभ जैन, अजय जैन, आलोक जैन, विपिन जैन, संजय जैन, कलश अभिनव जैन, संजीव जैन सहित अन्य मौजूद रहे।