फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Ram marriage festival celebrated on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर मनाया श्रीराम विवाह उत्सव

Fri, 11 Jul 2025 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 11 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram marriage festival celebrated on Guru Purnima
मेरठ..कंवलजीत..अन्नपूर्णा मंदिर में रामकथा सुनाती देवी अंशिका व मौजूद श्रद्धालु......संवाद
- कथा व्यास अंशिका ने किया अन्नपूर्णा मंदिर में श्रीराम कथा का वर्णन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वेस्ट एंड रोड बाबा औघड़नाथ मंदिर में श्रीराम कथा महोत्सव मनाया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रभु श्रीराम का विवाह उत्सव मनाया गया। कथा व्यास अंशिका ने कहा कि जनकपुर में बजी बधाई की ढोलक, पुष्प वर्षा के साथ सीता राम का शुभ मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा प्रेम, संयम और मर्यादा की अनुपम मिसाल है। कथा श्रवण करने पहुंचे पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और आईआईएमटी से योगेश मोहन गुप्ता ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान ब्रजभूषण गुप्ता, सुरेश गर्ग, अतुल अग्रवाल, राजकेसरी, अनिल अग्रवाल, विजय गोयल आदि मौजूद रहे।

मानसरोवर यात्रा कर लौटा जत्था
मेरठ। मानसरोवर यात्रा कर जत्था मेरठ वापस लौटा। शंभूनगर में यात्रियों का स्वागत किया गया। शंभुनगर निवासी मुकेश बंसल ने बताया कि वह 15 साल से लगातार मानसरोवर की यात्रा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानसरोवर के दर्शन मात्र से ही मन आनंदित हो जाता है। हर कोई भगवान शिव की भक्ति में डूब जाता है। उधर, नवीना छाबड़ा ने बताया कि शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ लालकुर्ती रामा संकीर्तन मंदिर में शिव महापुराण कथा आरंभ होगी।
विज्ञापन

मांडले पर अर्पित किए 74 अर्घ्य
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान हुआ। श्रीजी के अभिषेक के बाद मुख्य शांतिधारा विरेश जैन और अनुज जैन ने की। नित्य नियम पूजा के बाद आज विधि विधान से सिद्ध चक्र विधान में मांडले पर 74 अर्घ्य अर्पित किए गए। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि 3 जुलाई से प्रारंभ होकर आज दिन तक कुल 2040 अर्घ्य मांडले पर अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना एक सुर में लयबद्ध होकर की। सामूहिक हवन किया गया। इस दौरान नवीन जैन, विनोद, हेमंत, राजेंद्र, विरेश, अनुज, ऊषा आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed