फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shree raam ki sharan me pahuche vibhishan

श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण   

Thu, 28 Sep 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Sep 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
shree raam ki sharan me pahuche vibhishan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छावनी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भैसाली मैदान (अयोध्यापुरी) में विभीषण शरणागति का मंचन किया गया। इस दौरान लीला स्थल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला को शुभारंभ दिनेश खटीक, नीरज मित्तल, राम निवास और राहुल रस्तोगी ने किया। पूजन का सौभाग्य राजेंद्र कुमार जैन, प्रशांत मोहन जैन, अभय गुप्ता को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन कुलदीप अग्रवाल और यशदीप अग्रवाल ने किया। कलाकारों ने मंचन के दौरान दिखाया कि रावण के दरबार में विभीषण समझाता है कि माता सीता को वापस श्रीराम के पास सम्मान के साथ भेज दिया जाए। रावण क्रोधित होकर विभीषण को देश निकाला दे देता है। इस दौरान रामेश्वरम स्थापना और रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, विवेक रस्तोगी, अमित आदि रहे। वहीं रामलीला कमेटी रजबन बाजार के तत्वावधान में मंथरा-कैकेई संवाद का मंचन किया गया। उद्घाटन कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। वहीं, प्रथम तिलक का सौभाग्य सुरेंद्र साहू, ओम प्रकाश यादव, जवाहर साहू, और राजेंद्र मित्तल को प्राप्त हुआ। पूजन करता मिंटू रहे। वहीं, गणेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, कमल दत्त शर्मा, पीयुष शर्मा, अमर दत्त शर्मा, नीरज अहूजा, राजेश यादव, सुनील कन्नौजिया, श्याम मदान, सुधीर भटनागर, सुरेश अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन

 
राक्षसों ने मचाया उत्पात 
प्रह्लाद नगर में श्रीराम नाटक क्लब के तत्वावधान में भांगड़ खाना लीला का मंचन किया गया। इस दौरान मंच पर राक्षस उत्पात मचाते नजर आए। कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार नाक कटने के बाद सूर्पणखा खर और दूषण के पास पहुंची। श्रीराम ने मोहिनी अस्त्र से उनकी पूरी सेना का नाश कर दिया। वहीं, इस दौरान सीता हरण और जटायु मरण का भी मंचन किया गया। अवतार सिंह गुंबर, अशोक कुमार मलाई, गौरव गुंबर, अविनाश, करण, शानू तरीका, अश्वनी भारद्वाज आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान ने जलाई लंका 
शहर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में अनंत भक्ति प्रकाश रामलीला मंडल के द्वारा श्रीराम लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने दिखाया कि सीता की खोज में निकले हनुमान जी लंका पहुंचे। उनकी वहां माता सीता से भेंट हुई। श्रीराम की मुद्रिका देकर उन्होंने अशोक वाटिका को ध्वस्त कर दिया।  हनुमान जी को रावण के दरबार में ले जाया गया। वहां रावण ने हनुमान जी की पूछ में आग लगाने का आदेश दिया। इसके बाद हनुमान जी ने पूंछ से लंका को जला दिया। द्वारका नाथ शर्मा, मनोज माहेश्वरी, सूरज गुप्ता, सचिन जिंदल, दिवाकर गोयल, मनोज गुप्ता, पंकज ग्रोवर, जितेंद्र मणि, मनोज अग्रवाल आदि रहे। कुमाऊं परिषद द्वारा भारत स्काउट भवन में श्रीराम लीला का 33वां भव्य आयोजन किया। पूरन सिंह भंडारी, हरिओम जोशी, देवी दत्त शर्मा, गोपाल सिंह चौहान, नंद किशोर भट्ट, विष्ण दत्त पांडेय, धारा वल्लभ शर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed