फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Showroom reveals 18 lakhs of theft, servant Mastermind turned out

18 लाख की चोरी का खुलासा, नौकर ने भाई के साथ मिलकर बनाया था प्लान

Wed, 24 Jan 2018 02:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 24 Jan 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Showroom reveals 18 lakhs of theft, servant Mastermind turned out
18 लाख की चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में शनिवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में हुई करीब 18 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शोरूम के नौकर ने ही अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी ने शोरूम बंद करने से पहले ही पीछे के गेट के ताले खोल कर छोड़ दिए थे। आरोपी ने घर पहुंचकर चोरी के पैसे अपनी बहन को दे दिए थे।

विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी और एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पंजाबीपुरा निवासी अनुज अग्रवाल का रोडवेज बस स्टैंड के पास वेदप्रकाश एंड संस के नाम से बिजली के सामान का शोरूम है। शोरूम में उनका बेटा यथार्थ भी बैठता है। व्यापारी सामान लेने चीन गये हुए थे। शनिवार रात करीब 8:30 बजे उन्होंने शोरूम बंद किया था। रात में चोरों ने करीब 17.25 लाख नकद और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी अमन पुत्र सरजीत (शोरूम में नौकर) निवासी मेदपुर थाना भावनपुर उसके चचेरे भाई नीरज निवासी जयदेवीनगर और दोस्त शंकर कश्यप निवासी जयदेवीनगर थाना नौचंदी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 17 लाख 23 हजार पांच सौ रुपये, 58 चांदी के सिक्के, दो तमंचे, एक चाकू, आधार कार्ड, पैनकार्ड और डीएल बरामद हुए हैं। तीनों के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। अमन और शंकर पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : 18 लाख कैश लूटकर तीर्थयात्रा पर निकल गए थे ये बदमाश, ऐसे बनाया था प्लान

अमन तूने गद्दारी की है

Showroom reveals 18 lakhs of theft, servant Mastermind turned out
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शोरूम मालिक यथार्थ ने प्रेसवार्ता में ही अपने नौकर अमन से कहा कि साढ़े चार साल का विश्वास तोड़ दिया। अमन तूने बहुत बड़ी गद्दारी की है अब जेल जा। हम चाबी विश्वास में देते थे।

एएसपी को गुमराह कर रहा था अमन
चोरी की घटना के बाद जब एएसपी कैंट सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और देखा कि ताले टूटे नहीं खोले गए हैं। फोरेंसिक टीम से साफ हो गया कि कोई भी औजार मारने का निशान चैनल पर नहीं था। उस समय नौकर अमर एएसपी के सामने ही उदास हो गया और बोलने लगा कि साहब दो नौकर नौकरी छोड़कर चले गये उसे उन पर शक है। चोर यहां से घुसे होंगे और दराज का ताला तोड़ा होगा। जांच पड़ताल के बाद अमन को हिरासत में लिया तो वह अपने को निर्दोष बताने लगा। बाद में सख्ती की तो उसने सारी बता दी। पुलिस के अनुसार अमन ने अपने चचेरे भाई नीरज से कहा कि शोरूम में काफी पैसा रहता है। जिस पर नीरज तैयार हो गया और कहा कि उसे बहन की शादी करनी है। एसएसपी ने एएसपी सतपाल सिंह और इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल की टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषण की। वहीं सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ, अमित बंसल, विशाल आनंद, अमित सिंघल और व्यापारियों ने कहा कि पुलिस टीम का सम्मान करेंगे।

90 मिनट रहे थे शोरूम में
नौकर अमन ने पुलिस अफसरों को बताया कि मालिक उन्हें चाबी भी सौंप देते थे। रात साढ़े आठ बजे जब शोरूम बंद होना था उससे कुछ मिनट पहले पीछे के गेट के तालों की चाबी हटा ली और ताले खुले छोड़ दिए। और चाबी ले जाकर वहीं रख दी। ताले भी अपने घर ले गये। घटना वाले दिन सुबह पहले भैसाली बस अड्डे में अपने साथियों के साथ चाय पी। रात में साढ़े दस बजे पिछले गेट से घुसे और डेढ़ घंटे तक शोरूम में रहे। इसके आधा आधा पैसा शंकर को दे दिया। रात में अमन घर पहुंचा और बहन से कहा कि यह पैसा रख लेना यह कहीं बाहर पहुंचाना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed